04 June 2025
गर्मियों की छुट्टियां आते ही दिमाग में सबसे पहले घूमने का ख्याल आता है और ज्यादातर लोग सिर्फ हिमाचल या उत्तराखंड का नाम लेते हैं। लेकिन अगर आप बिहारवासी हैं तो पहाड़ों का मजा लेने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं
Image Credit: Canva
बिहार में भी कुछ ऐसे हिल स्टेशन हैं जो ना सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि कम बजट में नेचर और शांति का बेहतरीन अनुभव देते हैं।
ब्रह्मजुनि हिल्स गया जी जिले में स्थित है। यहां कई खूबसूरत झरने और गुफाएं हैं, जिनकी दीवारों पर की गई पत्थर की नक्काशी आपको हैरान कर देगी। आप यहां विष्णुपद मंदिर, ब्रह्मयोनि और मातृयोनि गुफाएं भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
Image Credit: indiano travel
रामशिला हिल्स बिहार और आसपास के लोगों की पसंदीदा डेस्टिनेशन बन चुकी है। यहां के झरने और फल्गु नदी की ठंडी फुहारें, गर्मी की उमस से राहत देने के लिए बेस्ट हैं। यहां आकर आप रामेश्वर और अहिल्या बाई मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
Image Credit: live nalanda
प्रेतशिला हिल्स गया जी जिले में है और यह ब्रह्म कुंड की वजह से धार्मिक रूप से काफी खास है।
Image Credit: Bihar Tourism
अगर आप एडवेंचर और शांति दोनों चाहते हैं, तो प्राग बोधि, जिसे डुंगेश्वरी पहाड़ी भी कहा जाता है, एक शानदार ऑप्शन है। यहां के हरे-भरे मैदान, पहाड़ी व्यू और बाइक राइड का अनुभव आपको एक यादगार ट्रिप देगा।
गुरपा हिल्स को 'कुक्कुटपद गिरि' के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह अपने झरनों, जंगलों और सूर्योदय-सूर्यास्त के अद्भुत नज़ारों के लिए मशहूर है।
Image Credit: Bihar Tourism
अगली बार अगर आप हिल स्टेशन जाने का प्लान बना रहे हैं, तो बिहार को भूलिए मत। ये हिल स्टेशन न सिर्फ आपके बजट में फिट बैठते हैं, बल्कि आपको नेचर और सुकून का एक अनोखा अनुभव भी देते हैं।
Image Credit: Canva