IFFA फिल्म फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मंच पर फिल्म कांतारा में दिखाई गई देवी चावुंडी (चामुंडा) को ‘फीमेल घोस्ट’ कहने और उनकी मिमिकरी करने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा रहे हैं।

 

कार्यक्रम में रणवीर ने कांतारा के डायरेक्टर व एक्टर ऋषभ शेट्टी की मौजूदगी में कहा, “मैंने कांतारा थिएटर में देखी थी। आपकी परफॉर्मेंस कमाल थी, खासकर जब फीमेल घोस्ट आपके अंदर आती है।” इतना कहने के बाद उन्होंने उस कैरेक्टर की मिमिकरी भी कर दी।

 

रणवीर यहीं नहीं रुके। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “क्या यहां कोई है जो मुझे कांतारा 3 में देखना चाहता है, तो ये व्यक्ति (ऋषभ शेट्टी) से कहो।”

 

फेस्टिवल से दूसरा वीडियो भी सामने आया है जिसमें रणवीर स्टेज से उतरने के बाद भी चावुंडी देवी की मिमिकरी करते दिख रहे हैं, जबकि ऋषभ उन्हें रोकने का संकेत दे रहे हैं।

 

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए। एक यूजर ने लिखा, “रणवीर सिंह ने वाकई चावुंडी माता को भूत कहा और मिमिकरी की। ये गलत है।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “प्रिय रणवीर, आपको भगवान और भूत में फर्क नहीं पता। चावुंडी देवी हैं, भूत नहीं।”

 

एक यूजर ने तो डायरेक्टर आदित्य धर पर भी तंज कसते हुए लिखा, “आदित्य ने जिंदगी में कई अच्छे काम किए होंगे, लेकिन रणवीर को मंच पर लाने का फैसला उनमें से नहीं था। उन्हें चामुंडा देवी का मजाक उड़ाना नहीं चाहिए था।”

 

अब इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है और लोग रणवीर से माफी की मांग कर रहे हैं।