क्या आप भी दिनभर थकान, कमजोरी और चक्कर महसूस करते हैं, ऐसे में इसे नजरअंदाज नहीं करें। आपकी बॉडी में ये बदलाव आयरन की कमी का संकेत है जिसे जल्द से जल्द दूर करना चाहिए। आयरन शरीर में हिमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। जिसकी वजह से आपके शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ती होती है। जब आयरन कम हो जाता है तो ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होता है। जिससे थकान संबंधित समस्याएं होती हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि आप अपनी डाइट में कुछ शाकाहारी फूड्स शामिल करके इस कमी को जल्द दूर कर सकते हैं।
आयरन की कमी के आम लक्षण
- बिना मेहनत के थक जाना
- कमजोरी और सुस्ती
- सिर चकराना
- सांस फूलना
- त्वचा का पीला पड़ना
अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
आयरन से भरपूर ये 10 शाकाहारी फूड्स जरूर खाएं
- हलीम सीड्स (अलिव के बीज)
- काले तिल
- चौलाई के पत्ते
- सोयाबीन
- राजगिरा
- बाजरा
- कलौंजी
- गुड़
- मखाना
- कुलथी दाल
आयरन के अवशोषण के लिए जरूरी सलाह
- आयरन युक्त भोजन के साथ नींबू, आंवला या संतरा जैसे विटामिन C वाले फूड्स जरूर लें
- खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से बचें
- संतुलित और नियमित डाइट अपनाएं
अगर आप रोज़ाना इन शाकाहारी फूड्स को खाते हैं तो आयरन की कमी से होने वाली थकान और कमजोरी से राहत मिलेगी। हालांकि, ज्यादा परेशानी होने पर ब्लड टेस्ट कराना और डॉक्टर की सलाह जरूरी है।









