दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में बेटे ने मां की हत्या की, फिर भाई और अपनी बहन को भी मार डाला। जिसके बाद हत्यारा खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
अपने ही घरवालों को क्यों मारा ?
जिस मां ने जन्म दिया उस मां का ही कत्ल कर डाला। बचपन से साथ रहे भाई-बहन को भी नहीं छोड़ा। सबको मौत के घात उतार डाला। आखिर इस ट्रिपल मर्डर के पीछे की क्या मिस्ट्री है, पुलिस असका पता लगा रही है। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस घर में हत्या की गई उस घर को पुलिस ने सीज कर दिया। फॉरेंसिक टीम भी मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी ने अपने ही घरवालों को क्यों मारा, इस बारे में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जल्द मामले में कई रहस्य सामने आएंगे।
दिल्ली के लक्ष्मी नगर से सामने आई ये वारदात झकझोर देने वाली है। इस घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने क्यों पहुंचा। आखिर वो खुद को सरेंडर क्यों करना चाहता था? इस ट्रिपल केस में कई ऐसी खुत्थी हैं जो असामान्य हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि खून के रिश्ते ही दुश्मन बन गए, ये सवाल हर किसी के मन में है।









