सूत्रों के मुताबिक, जल्द यूपी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना जताई गई है। क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की तैयारी जोरो-शोरो पर है। कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।
नए साल में पीएम मोदी से पहली मुलाकात
सीएम योगी की नए साल में ये पीएम मोदी से पहली मुलाकात है। ये खास मुलाकात 1 घंटे तक चली है। इस दौरान यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी दिल्ली में ही अलग-अलग मुलाकातों में व्यस्त थे।
जल्द यूपी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी
कयास लगाए जा रहे हैं कि मकर संक्रांति के बाद यूपी कैबिनेट में फेरबदल होगा। यूपी में इस साल पंचायत चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए फेरबदल हो सकता है। अगले साल विधानसभा चुनाव भी है। सरकार और संगठन को दुरुस्त किया जा रहा है। संगठन में अभी 6 स्थान खाली हैं। अति पिछड़े और अनुसूचित जाति वर्ग से मंत्री बनाने की बात कही जा रही है। ब्राह्मणों को भी अधिक नुमाइंदगी मिलने की संभावना है। जाट समाज से भी मंत्री बनाया जा सकता है। अभी 5 महिला मंत्री हैं जिसकी संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भी कैबिनेट में जगह देनी की बात सामने आ रही है। महेंद्र सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, पूजा पाल और मनोज पांडेय भाी लाइन में हैं। BJP के संगठन के अनुसार 18 मंडल है और हर मंडल को मजबूत करने की कोशिश जारी है।
बता दें, सीएम योगी ने दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की। वहीं, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संगठन महासचिव बीएल संतोष से भेंट की।









