वाह! नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वो खास बातें जो दिल्ली के IGI में भी नहीं

27 October 2025

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) अब लगभग तैयार है और जल्द ही इसका उद्घाटन भी होगा। नोएडा एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का सबसे आधुनिक एयरपोर्ट होने जा रहा है। ऐसे में यह जानना काफी दिलचस्प होगा की वो कौन-कौन सी सुविधाएं होंगी जो नोएडा एयरपोर्ट पर तो मिलेगी लेकिन दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर नहीं मिलेगी।

White Frame Corner

नोएडा एयरपोर्ट पर विमानन ईंधन पर केवल 1% वैट लागू है, जबकि दिल्ली एयरपोर्ट पर यह 25% है। इससे उड़ान टिकटों की कीमतों में ₹1,000 से ₹1,500 तक की कमी आ सकती है, जिससे यात्रियों को सस्ती दरों का लाभ मिलेगा।

White Frame Corner

सस्ती फ्लाइट्स

Image Credit: Canva

नोएडा एयरपोर्ट में DigiYatra जैसी बायोमेट्रिक चेक-इन सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को लंबी कतारों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा, AI-संचालित बैगेज हैंडलिंग और स्मार्ट क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी यात्रियों की यात्रा को सुखद बनाती हैं।

White Frame Corner

DigiYatra और AI की मदद से चेक-इन

नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली और नोएडा से जोड़ने के लिए मेट्रो, हाई-स्पीड रेल और एक्सप्रेसवे जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उदाहरण के लिए, दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक की यात्रा मात्र 21 मिनट में की जा सकती है।

White Frame Corner

मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी

नोएडा एयरपोर्ट में स्मार्ट पार्किंग की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को पार्किंग की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा, ऑटोमेटिक सिक्योरिटी सिस्टम और AI-आधारित थ्रेट डिटेक्शन से सुरक्षा प्रक्रियाएं और भी मजबूत होगी।

White Frame Corner

स्मार्ट पार्किंग की सुविधा

नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण LC3 (Low Carbon Cement) सीमेंट से किया गया है, जो पारंपरिक सीमेंट की तुलना में 40% कम CO₂ उत्सर्जन करता है। यह भारत में किसी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में LC3 सीमेंट के उपयोग का पहला उदाहरण है।

White Frame Corner

लो कार्बन सीमेंट

नोएडा एयरपोर्ट में 87 एकड़ का कार्गो हब और 40 एकड़ का MRO (Maintenance, Repair & Overhaul) सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है। यह एयरपोर्ट को एक प्रमुख लॉजिस्टिक हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।

White Frame Corner

इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल कार्गो और MRO हब

संबंधित खबरें

Statue of Liberty हरी क्यों है? जाने इसके पीछे का कारण ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए भारत सरकार ने जारी की चेतावनी, जल्द से जल्द छोड़ें देश - Details Air Hostess: ठंड हो या गर्मी, एयर होस्टेस हमेशा पहनती हैं स्कार्फ; स्टाइल मारना नहीं है जवाब- जानिए असली वजह No Flying Zone: भारत की 5 ऐसी जगहें जहां हवाई जहाज क्यों नहीं उड़ते? जानिए वजह सर्दियों में कमज़ोरी और सुस्ती मिटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये एनर्जी बूस्टिंग फूड्स Physics Wallah के अलख पांडे ने बताया बोर्ड एग्जाम में कैसे आएंगे अच्छे नंबर - फॉलो करें ये टिप्स Gold-Silver Rate : मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। बिना एयर प्यूरिफायर के घर के अंदर का AQI कम करना है? ये 8 पौधे करेंगे आपकी मदद शराब से ठंड भागेगी? 🥶 पढ़िए — क्या है मिथ, और क्या है फैक्ट!