हर साल ठंड में ही क्यों खराब हो जाती है दिल्ली-एनसीआर की हवा? जानिए क्यों बढ़ जाता है प्रदूषण

06 November 2025

Image Credit: Canva

वर्तमान में देश की राजधानी दिल्ली और उसके आस पास के इलाके एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच चुका है। हर साल जैसे ही ठंड शुरू होती है, दिल्ली-एनसीआर का AQI ‘गंभीर’ श्रेणी तक पहुंच जाता है। लेकिन आखिर ऐसा क्यों होता है कि ठंड में ही हवा खराब होती है। चलिए जानते हैं।

White Frame Corner

Image Credit: Canva

ठंड में तापमान गिरने से हवा की गति बहुत धीमी हो जाती है। जब हवा नहीं बहती, तो प्रदूषक (जैसे धुआं, धूल, गैसें) ऊपर नहीं जा पाते और जमीन के पास ही फंस जाते हैं। इससे प्रदूषण जमा होता चला जाता है और AQI तेजी से बढ़ जाता है।

White Frame Corner

हवा की गति काफी स्लो

Image Credit: Canva

सर्दी में जमीन के पास की हवा ठंडी होती है और ऊपर की हवा गर्म। यह स्थिति ‘टेम्परेचर इनवर्शन’ कहलाती है। इसमें ठंडी हवा ऊपर नहीं उठ पाती और नीचे ही प्रदूषण को फंसा लेती है। यानी हवा के कण ऊपर जाकर फैल नहीं पाते, जिससे प्रदूषण का स्तर कई गुना बढ़ जाता है।

White Frame Corner

टेम्परेचर इनवर्शन का असर

Image Credit: Canva

अक्टूबर-नवंबर में पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान धान की फसल कटने के बाद पराली जलाते हैं। इस पराली से निकलने वाला धुआं हवाओं के रुख के साथ दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचता है और वहां पहले से मौजूद प्रदूषण में जुड़कर स्थिति को और गंभीर बना देता है।

White Frame Corner

पराली जलाने का धुआं

Image Credit: Canva

ठंड में ही त्योहारों और छुट्टियों का मौसम होता है, जब लोग अधिक यात्रा करते हैं। लाखों वाहनों से निकलने वाला धुआं, डीजल जेनरेटर और निर्माण स्थलों से उड़ती धूल PM2.5 और PM10 कणों की मात्रा को और बढ़ा देती है।

White Frame Corner

वाहनों और निर्माण से बढ़ता प्रदूषण

Image Credit: Canva

दिवाली और अन्य त्योहारों पर जलाए गए पटाखे हवा में भारी मात्रा में कार्बन, सल्फर और धुआं छोड़ते हैं। ठंडी हवा इन प्रदूषकों को फैलने नहीं देती, इसलिए उनका असर कई दिनों तक बना रहता है।

White Frame Corner

त्योहारों और पटाखों का असर

Image Credit: Canva

सर्दियों में बारिश बहुत कम होती है। बारिश आम तौर पर हवा को साफ करने में मदद करती है, लेकिन जब वह नहीं होती तो प्रदूषक महीनों तक वातावरण में बने रहते हैं।

White Frame Corner

बारिश की कमी

Image Credit: Canva

संबंधित खबरें

शराब से ठंड भागेगी? 🥶 पढ़िए — क्या है मिथ, और क्या है फैक्ट! सेहत का विज्ञान वाह! नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वो खास बातें जो दिल्ली के IGI में भी नहीं Diwali 2025: पटाखे छोड़ते समय गलती से जल गया शरीर का कोई हिस्सा? पहले ये काम करें उसके बाद डॉक्टर के पास जाएं 5 साल बाद फिर शुरू होंगी भारत और चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स: यात्रियों और एयरलाइंस को होंगे ये फायदे उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही! आखिर कैसे और क्यों फटता है बादल? जानिए जवाब किताबें पढ़ने का मन है लेकिन शुरुआत कहां से करें? ये 8 हिंदी किताबें आपको आदत लगवा देंगी ये हैं टॉप 10 हाई पेइंग सरकारी नौकरियां, हर महीने इतने लाख मिलती है सैलरी यूएस के 50% टैरिफ का इन भारतीय सेक्टर पर सबसे ज्यादा असर - LIST