03 October 2025
Image Credit: Canva
भारत और चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस अक्टूबर 2025 के अंत तक फिर से शुरू होगी। कोविड और सीमा विवाद के चलते 2020 में इन्हें रोक दिया गया था।
Image Credit: Canva
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो 26 अक्टूबर से कोलकाता-ग्वांगझोउ के बीच डेली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करेगी।
Image Credit: Canva
एयर इंडिया साल के अंत तक दिल्ली-शंघाई रूट पर सीधी उड़ान शुरू करेगी। चाइना ईस्टर्न, एयर चाइना जैसी कंपनियां भी फ्लाइट्स बहाल करेंगी।
Image Credit: Canva
चाहे डायरेक्ट उड़ानें बंद थीं, फिर भी व्यापार, शिक्षा और वीजा ट्रैवल के कारण भारत-चीन यात्रा की मांग बनी रही- ज्यादातर लोग साउथईस्ट एशिया के रास्ते जा रहे थे।
Image Credit: Canva
यात्रियों को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उनका समय और पैसा दोनों बचेगा। यात्रियों को लंबी लेओवर वाली फ्लाइट्स से राहत मिलेगी। सीधी उड़ानों से 4-8 घंटे की बचत होगी और किराया भी कम लगेगा।
Image Credit: Canva
2019 में 70% डायरेक्ट ट्रैफिक चीनी एयरलाइनों के पास था। अब इंडिगो और एयर इंडिया जैसी कंपनियां मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं। इसके अलावा भारतीय एयरलाइंस को डायरेक्ट फ्लाइट की वापसी से कमाई के मौके भी ज्यादा मिलेंगे।
Image Credit: Canva
अब तक भारत-चीन यात्रियों को सिंगापुर, बैंकॉक, हांगकांग जैसी जगहों से होकर जाना पड़ता था। डायरेक्ट फ्लाइट्स से यह ट्रैफिक वापस लौटेगा।
Image Credit: Canva
सीधी उड़ानों से बिजनेस ट्रैवल, टूरिज़्म, स्टूडेंट वीजा और मीडिया एक्सचेंज को काफी सुविधा मिलेगी।
Image Credit: Canva
2024-25 में हुई कई राजनयिक बैठकों और एविएशन टॉक्स के बाद सीमा तनाव में नरमी आई, जिससे उड़ानों का रास्ता साफ हुआ।
Image Credit: Canva