उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही! आखिर कैसे और क्यों फटता है बादल? जानिए जवाब

16 September 2025

Image Credit: Canva

हाल ही में उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहस्त्रधारा इलाके में बादल फटा। दुकाने, मकान और सड़कें बह गईं, सौंग नदी उफान पर आ गई और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। इससे पहले हिमाचल प्रदेश में भी बादल फटने की घटना सामने आई थी।

White Frame Corner

उत्तराखंड में बादल फटा

Image Credit: Canva

बादल फटना मतलब अचानक बहुत ज्यादा बारिश का छोटे इलाके में गिरना। कुछ ही मिनटों में घंटों जितना पानी बरसता है, जिससे बाढ़ और तबाही मचती है।

White Frame Corner

बादल फटने का मतलब?

Image Credit: Canva

बादल फटने की घटनाएं ज्यादातर पहाड़ों पर होती हैं। ठंडी हवाएं और ऊंचे पर्वत बादलों को रोक लेते हैं। नमी से भरे बादल फटकर पानी तेजी से नीचे बहा देते हैं।

White Frame Corner

पहाड़ी इलाकों में ही फटता है बादल

Image Credit: Canva

जब हवा में अचानक दबाव बदलता है, तो बादल स्थिर नहीं रह पाते। इस अस्थिरता से बादल टूट जाते हैं और इकट्ठा हुआ सारा पानी अचानक जमीन पर गिर जाता है।

White Frame Corner

क्यों फटते हैं बादल?

Image Credit: Canva

मानसून के दौरान हवा में नमी बहुत होती है। जब यह नमी से भरे बादल एक जगह फंस जाते हैं तो उनका जलभार बढ़ जाता है और फटने की संभावना बढ़ती है।

White Frame Corner

इस वजह से फटते हैं बादल

Image Credit: Canva

गरम हवा तेजी से ऊपर उठती है और ठंडी हवा से मिलती है। यह टकराव अचानक भारी वर्षा की वजह बन सकता है, जिसे हम बादल फटना कहते हैं।

White Frame Corner

गर्म और ठंडी हवाओं की टक्कर

Image Credit: Canva

सामान्य बारिश धीरे-धीरे बड़े क्षेत्र में होती है। क्लाउडबर्स्ट अचानक छोटे इलाके में केंद्रित होकर बरसता है, इसलिए इसका नुकसान कहीं ज्यादा होता है।

White Frame Corner

क्लाउडबर्स्ट vs सामान्य बारिश

Image Credit: Canva

बादल फटने के बाद अचानक फ्लैश फ्लड आती है। इससे गांव, सड़कें और खेत बह जाते हैं। कुछ ही मिनटों में इतना पानी गिरने से जान-माल का नुकसान बढ़ जाता है।

White Frame Corner

अचानक बाढ़ का खतरा

Image Credit: Canva

वैज्ञानिक मानते हैं कि ग्लोबल वार्मिंग से नमी बढ़ रही है। इसी कारण हाल के वर्षों में बादल फटने की घटनाएं पहले से ज्यादा दर्ज की जा रही हैं।

White Frame Corner

जलवायु परिवर्तन का प्रभाव

Image Credit: Canva

बादल फटने से बचना आसान नहीं, लेकिन जागरूकता जरूरी है। पहाड़ी इलाकों में मानसून के समय यात्रा सोच-समझकर करनी चाहिए और प्रशासनिक अलर्ट का पालन करना चाहिए।

White Frame Corner

बचाव और सावधानी

Image Credit: Canva