06 December 2025
Image Credit: Gemini AI
Samsung India ने Instamart के साथ एक नई स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की है, जिसमें कस्टमर्स को क्विक डिलीवरी मिल सकेगा। यूजर्स इंस्टामार्ट से डोरस्टेप डिलीवरी के लिए ऑर्डर कर सकेंगे।
Image Credit: Samsung X Handle
Instamart यूजर्स अब ग्रॉसरी और रोजमर्रा की चीज़ों के साथ-साथ प्रिमियम गैजेट्स जैसे Galaxy स्मार्टफोन, टैबलेट, वियरेबल्स और एक्सेसरीज़ के लिए भी इंस्टेंट डिलीवरी का फायदा उठा सकेंगे
Samsung ने उन मेट्रो शहरों की लिस्ट नहीं बताई है जहां उसकी इंस्टामार्ट पार्टनरशिप होगी। अभी इंस्टामार्ट पर बेंगलुरु और दिल्ली जैसे शहरों में डोरस्टेप डिलीवरी अवेलेबल है।
Image Credit: Gemini AI
बैंगलुरु और दिल्ली जैसै शहरों में Galaxy M36, Galaxy M56, Galaxy F06 और Galaxy Buds Core जैसे कुछ सैमसंग प्रोडक्ट्स और दूसरी एक्सेसरीज की डोरस्टेप डिलीवरी मिलेगी।
Image Credit: Samsung X Handle
कंपनी के मुताबिक, गैलेक्सी प्रोडक्ट्स अब ऑर्डर देने के 10 मिनट के अंदर डिलीवर हो जाएंगे। इंस्टामार्ट पहले से ही कुछ इंडियन शहरों में Apple, Motorola, OnePlus, Redmi और Asus के लैपटॉप, एक्सेसरीज डिलीवर करता है।
इंस्टामार्ट पर ऑर्डर देते समय बायर्स प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन का फायदा उठा सकते हैं, कुछ बैंक कार्ड से की गई शॉपिंग पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलता है। कुछ आइटम्स पर कूपन-बेस्ड ऑफर और मोबाइल वॉलेट डिस्काउंट भी होते हैं।
सबसे पहले मोबाइल में Swiggy ऐप ओपन करें। नीचे दिए मेन्यू में Instamart पर क्लिक करें। अगर Instamart आपके एरिया में अवेलेबल होगा तो आपको आगे की लिस्ट दिखेगी।
Instamart में सर्च बॉक्स में “Samsung”, “Galaxy” या “Smartphone” टाइप करते आपको Samsung के फोन, टैबलेट, Buds और एक्सेसरीज़ की लिस्ट दिख जाएगी। मॉडल की डिटेल्स देखें स्टोरेज, कलर, कीमत और ऑफर चेक करें।
प्रोडक्ट आपके नज़दीकी Instamart स्टोर में “Available” दिख रहा हो, तभी 10-मिनट में डिलीवरी मिलेगी। प्रोडक्ट को Add to Cart करें, डिलीवरी एड्रेस कन्फर्म करें। Place Order पर क्लिक करें, ऑर्डर प्लेस हो जाएगा।
Image Credit: Canva