06 September 2025
यह सीरीज रियल-लाइफ पुलिस ऑफिसर मधुकर जेंडे की कहानी पर आधारित है, जिन्होंने मशहूर अपराधी चार्ल्स शोभराज को गिरफ्तार किया था। फिल्म में मनोज बाजपेयी, जिम सर्भ और सचिन खेडेकर मुख्य भूमिका में हैं।
जेना ओर्टेगा एक बार फिर अपने डार्क अवतार में लौट रही हैं। Nevermore Academy के गहरे राज, मर्डर मिस्ट्री और पुराने क्लिफहैंगर का जवाब अब मिलेगा।
राजकुमार राव, मानुषी छिल्लर और हुमा कुरेशी स्टारर इस फिल्म में एक गांव से सत्ता की गद्दी तक की मुश्किल और विवादित कहानी दिखाई गई है।
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की यह फिल्म एक ब्लाइंड म्यूजिशियन और स्टेज परफॉर्मर के बीच बढ़ती नजदीकियों को बेहद भावनात्मक अंदाज में दिखाती है।
यह एक पौराणिक फिल्म है जिसमें एक शिकारी से भगवान शिव का अनन्य भक्त बनने वाले व्यक्ति की गाथा दिखाई गई है।
एक मलयालम इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर, जहां इंस्पेक्टर एंटोनियो जॉर्ज एक हत्याकांड की परतें खोलता है। केस जितना सीधा दिखता है, उतना है नहीं। इसकी कहानी सस्पेंस से भरपूर है।
NCIS का स्पिनऑफ जहां Tony और Ziva एक नई ग्लोब-ट्रॉटिंग कहानी में साथ लौटे हैं। हर एपिसोड में एक्शन, इमोशन और इंटेंस मिशन का डोज भरपूर मिलेगा।