मथुरा भगवान श्री कृष्ण की नगरी जहां हर रोज अटूट आस्था और विश्वास से लोग श्री कृष्ण के दर्शन करने आते हैं। धार्मिक आस्था, अद्भुत इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से भरपूर ये नगरी प्रमुख तीर्थ स्थल है।
श्री कृष्ण मंदिर
मथुरा घूमने आए तो सबसे पहले श्री कृष्ण मंदिर आए। कहा जाता है कि यहां भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ। ये मंदिर मथुरा का मुख्य आकर्षक केंद्र है।
द्वारकाधीश मंदिर
मथुरा में स्थित ये मंदिर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां भगवान कृष्ण और राधा की परंपरागत मूर्तियां स्थापित की गई है। हर साल करोड़ों की संख्या में यहां भक्तगण दर्शन करने आते हैं।
विश्राम घाट
मथुरा में स्थित विश्राम घाट यहां यमुना नदी के किनारे श्रद्धालु स्नान और पूजा अर्चना करने आते हैं। मान्यता है कि यहां भगवान श्री कृष्ण ने कंस का वध करने के बाद विश्राम किया था। ऐसे में ये स्थल विशेष धार्मिक महत्व रखता है।
कंस किला
इतिहास लवर के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है। यह पुराना किला राजा कंस के समय से जुड़ा है। यहां आप प्राचीन समय की कहानियां और वास्तुकला का अनुभव कर सकते हैं।
गीता मंदिर
गीता मंदिर शानदार जगहों में से एक है। यहां भगवद गीता की शिक्षाओं को दर्शाया गया है। शिविरों के माध्यम से आध्यात्मिक शिक्षा का महत्व जानने के लिए ये जगह बेस्ट है।
राधा कुंड
मथुरा स्थित राधा कुंड एक शांत मंदिर है। यहां स्थित मथुरा संग्रहालय में आपको प्राचीन मूर्तियां और ऐतिहासिक कलाकृतियां देखने को मिलेगी।
गोवर्धन पर्वत
यदि आप धार्मिक सुंदरता और प्राकृतिक शांति का अनुभव करना चाहते हैं तो गोवर्धन पर्वत जरूर जाएं। यह पहाड़ी भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी है।









