शेयर बाजार में जोखिम हमेशा रहता है, लेकिन सही समय पर किया गया निवेश जिंदगी बदल सकता है। इसका ताजा उदाहरण है V2 रिटेल लिमिटेड, जिसने पिछले पांच वर्षों में ऐसा रिटर्न दिया है कि निवेशक हैरान रह गए हैं। इस स्टॉक ने सिर्फ पांच साल में 2600% से ज्यादा रिटर्न दे कर 1 लाख रुपये को करीब 35 लाख रुपये में बदल दिया।

 

पांच साल पहले 2020 में V2 रिटेल का शेयर 66.54 रुपये पर था। 24 नवंबर तक यह बढ़कर 2301 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि आज इसमें 1.35% की मामूली गिरावट देखने को मिली, फिर भी यह लंबे समय के निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। पिछले एक महीने में यह 2.5% बढ़ा है, छह महीनों में 15% और एक साल में 82% का रिटर्न दिया है।

 

कंपनी की बात करें तो V2 रिटेल लिमिटेड की स्थापना 2001 में रामचंद्र अग्रवाल ने की थी। आज यह कंपनी तेजी से विस्तार कर चुकी है। इसके 23 राज्यों के 195 शहरों में 259 स्टोर मौजूद हैं। कंपनी रिटेल के साथ स्मार्ट कपड़ों की बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग भी करती है। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व 709 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 86% अधिक है।

 

डिस्क्लेमर:


यह जानकारी सिर्फ सूचना के उद्देश्य से दी गई है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। किसी भी तरह का निवेश निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। TheHeadlinesHindi निवेश की कोई सलाह नहीं देता।