भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) का आज मुकाबले का निर्णायक दिन साबित होने वाला है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में मैच की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। बता दें दोनों ही टीमें जीत के बेहद करीब हैं...दोनों की कोशिश रहेगी कि मैच का खिताब उनके हाथ आए। ऐसे में भारतीय टीम के सामने एक बड़ी चुनौती है। फिलहाल अभी कीवी टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। अर्शदीप सिंह इस मैच में वापसी करते हुए भारतीय प्लेइंग-11 में शामिल हो गए हैं।

 

ये अंतिम मुकाबला 1-1 की बराबरी पर है क्योंकि वडोदरा में पहला वनडे भारत ने 4 विकेट से जीता था जबकि राजकोट में दूसरा वनडे न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता था। ऐसे में आज का फाइनल मैच बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। फैंस की निगाहें भारतीय टीम पर टिकी हैं। 

 

भारत की प्लेइंग- 11

 

कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, और मोहम्मद सिराज शामिल हैं

 

न्यूजीलैंड की प्लेइंग- 11

 

डेवन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिचेल हे (विकेटकीपर), जैक फॉक्स/निक केली, काइल जेमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क और जेडन लेनोक्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

 

बता दें आपको कि न्यूजीलैंड पहली बार भारत में ODI सीरीज जीतने का इतिहास रचने का प्रयास करेगा। पिछले 40 सालों में कीवी की टीम ने भारत में ODI सीरीज जीतने में सफलता नहीं पाई, इसलिए ये मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। आज के दिन टीम इंडिया के लिए अहम साबित होसकता है। अगर ये मैच न्यूजीलैंड  जीतती है तो वो 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत में ODI सीरीज जीतने में सफल हो जाएगी। अब आगे मैच जो भी जीते...लेकिन मैच देखना दिलचस्प होगा। बता दें शुभमन गिल की कप्तानी में ये मैच खेला जा रहा है।