विदर्भ ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में अपना दमदार परफॉर्मेंस दिया। उन्होंने कर्नाटक को 6 विकेट से हराया और अब फाइनल में पहुंच चुके हैं। ये मैच बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेला गया। मैच के दौरान विदर्भ ने 281 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की।
विजय हजारे ट्रॉफी के इस मैच में विदर्भ के बल्लेबाज अमन मोखाड़े को भी बड़ी सफलता मिली। अमन मोखाड़े ने जोरदार बैटिंग करते हुए 138 रनों की शानदार पारी खेली। अमन मोखाड़े का दमदार परफॉर्मेंस न सिर्फ टीम के लिए निर्णायक साबित हुई बल्कि इस सीजन में उनका ये 5वां शतक भी था।
कर्नाटक ने जीता था टॉस
बता दें मैच में कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया था। अपनी पारी के दौरान कर्नाटक ने 50 ओवरों में 280 रन बनाए। करुण नायर (76) और केएल श्रीजित (54) ने अर्धशतक जड़े लेकिन विदर्भ के गेंदबाजों ने संयम से खेलते हुए विरोधी टीम को सीमित स्कोर पर रोक लिया और फिर जब बैटिंग की पारी आई तो कर्नाटक को 6 रनों से हराकर फाइनल में पहुंच ही गए।
इस जीत के साथ विदर्भ ने न केवल सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया बल्कि डिफेंडिंग चैंपियन कर्नाटक को भी हराया है। उनके ये पारी जीत के लिए निर्णाय फैसला तय करने में मददगार साबित हुई है। अब विदर्भ का सामना फाइनल में पंजाब या सौराष्ट्र से होगा, जिसमें विदर्भ से लोगों को बहुत उम्मीद है।
अमन मोखाड़े को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला। साथ ही साथ इस जीत ने विदर्भ को विजय हजारे ट्रॉफी में फिर से उज्जवल उम्मीदों से भर दिया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
विदर्भ- अथर्व तायडे, अमन मोखड़े, ध्रुव शौरी, रविकुमार समर्थ, यश राठौड़, यश कदम, रोहित बिनकर (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, हर्ष दुबे (कप्तान), दर्शन नालकंडे, यश ठाकुर।
कर्नाटक- मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, कृष्णन श्रीजीत, अभिनव मनोहर, ध्रुव प्रभाकर, श्रेयस गोपाल, अभिलाष शेट्टी, विजयकुमार विशक, विद्याधर पाटील, विधाथ कावेरप्पा।









