14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने यूथ ओडीआई में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली से आगे निकल गए। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव अंडर 19 यूथ वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी के फैंस में खुशी की लहर छाई हुई है। बता दें कि विराट कोहली ने अंडर 19 यूथ वनडे में 28 मैच खेलकर कुल 978 रन बनाए थे तो वहीं, अब वैभव इस मामले में अधिक रन बनाकर उनसे आगे निकल गए हैं।
बता दें कि अभी भी भारत की ओर से अंडर 19 वनडे में सबसे ज्यादा रन विजय जोल के नाम है जिन्होंने 36 मैच में 1404 रन बनाए हैं, दूसरे नंबर पर जायसवाल रहे हैं। यशस्वी जायसवाल ने 27 मैच में 1386 रन बनाए हैं, तीसरे नंबर पर तन्मय श्रीवास्तव हैं जिनके नाम 34 मैच में 1316 रन दर्ज है। वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल और 294 दिन की उम्र में अंडर 19 वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था। अब वैभव 15 साल का होने से पहले वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं।
भारत प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ियों के नाम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, खिलान पटेल
बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ियों के नाम
एमडी रिफत बेग, ज़वाद अबरार, मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिज़ान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, शेख पावेज़ जिबोन, अल फहद, साद इस्लाम रज़िन, इकबाल हुसैन इमोन
बता दें कि प्रीवियस रिकॉर्ड में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 70% से ज्यादा मैच जीते। अब तक 7 मैच खेले गए हैं, इनमें से 5 भारतीय टीम ने जीते हैं। जबकि, 2 मैच बांग्लादेश के नाम रहे। बांग्लादेश की टीम इस वर्ल्डकप में अपना पहला मैच खेल रही है। टीम के पास जावेद अबरार, कलाम सिद्दिकी जैसे बल्लेबाज है। वहीं, बॉलिंग लाइन में इकबाल हुसैन और शाहरीर अहमद जैसे नाम हैं।









