Apple के नए लॉन्च किए गए iPhone 17 Pro को खरीदने का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों प्लेटफॉर्म पर यह फोन अब बैंक ऑफर्स के साथ पहले से सस्ता मिल रहा है। हालांकि इस पर कोई फ्लैट प्राइस कट नहीं है, लेकिन बैंक डिस्काउंट के जरिए ग्राहक इसकी कीमत में अच्छी बचत कर सकते हैं।
सबसे पहले बात करें फीचर्स की। iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का OLED Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें Apple की नई A19 Pro चिप लगी है, जो AI फीचर्स और भारी-भरकम मल्टीटास्किंग को स्मूथली हैंडल करती है। कैमरा सेटअप में पीछे 48MP का ट्रिपल कैमरा सिस्टम और फ्रंट में 18MP का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया गया है।
अब बात करते हैं डील्स की। Amazon की Black Friday Sale में SBI क्रेडिट कार्ड EMI, ICICI क्रेडिट कार्ड और IDFC First बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर को लागू करने के बाद 1,34,900 रुपये कीमत वाला iPhone 17 Pro सिर्फ 1,30,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसी तरह Flipkart की Black Friday Sale में SBI, ICICI और IDFC First बैंक के कार्ड पर EMI और नॉन EMI दोनों पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सचेंज बोनस में आपके पुराने फोन पर 3,000 रुपये की अतिरिक्त वैल्यू भी दे रहा है। इससे फोन की कीमत और कम हो जाती है और यह डील और भी आकर्षक बन रही है।
अगर आप iPhone 17 Pro खरीदने का प्लान लंबे समय से बना रहे थे, तो यह मौका आपके लिए बिल्कुल सही है।









