ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान iPhone 16 को कम कीमत में खरीदने का बेहतरीन मौका मिल रहा है। Apple का यह पॉपुलर मॉडल इस समय Amazon, Flipkart और Vijay Sales पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इन ऑफर्स के जरिए अच्छी बचत कर सकते हैं।

 

iPhone 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें HDR कंटेंट सपोर्ट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में A18 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और Apple Intelligence फीचर्स के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इसके रियर में 48MP और 12MP का डुअल कैमरा सेटअप है। वहीं, फ्रंट में 12MP कैमरा दिया गया है। बैटरी फुल चार्ज होने पर यह 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देता है।

 

Vijay Sales पर कीमत और ऑफर


फोन की लॉन्च कीमत 79,900 रुपये है। लेकिन Vijay Sales पर यह 66,490 रुपये में मिल रहा है। चुनिंदा बैंक कार्ड पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इससे कीमत और कम हो जाती है।

 

Flipkart पर कितने में मिल रहा iPhone 16


Flipkart पर फोन की कीमत 69,900 रुपये लिस्ट की गई है। SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 4,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 64,300 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।

 

Amazon की डील्स


Amazon पर iPhone 16 की कीमत 66,900 रुपये है। बैंक ऑफर्स के तहत 4,000 रुपये का डिस्काउंट और 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। साथ ही नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मौजूद है, जिससे फोन खरीदना और आसान हो जाता है।

 

ब्लैक फ्राइडे सेल के इन ऑफर्स के चलते iPhone 16 इस समय अपने सबसे कम दाम में उपलब्ध है। नया iPhone लेने का यह मौका मिस नहीं करना चाहिए।