अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के दीवाने हैं और हमेशा कुछ अलग व बेहतरीन देखने की तलाश में रहते हैं तो ये क्लासिक फिल्मों की लिस्ट आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं है।1930–1950 के दौर में बनी इन फिल्मों को सिनेमा का गोल्डन एरा कहा जाता है। अच्छी बात ये है कि अब ये सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं और आप इन्हें कभी भी देख सकते हैं। यहां जानिए कौन सी फिल्म किस OTT पर उपलब्ध है और इनकी क्या खासियत है।
1. The Wizard of Oz (1939) - Prime Video
फैंटेसी बेस्ड यह फिल्म एक फार्म गर्ल की कहानी है जो अचानक एक जादुई दुनिया में पहुंच जाती है । घर लौटने के सफर में उसे चुड़ैलों का सामना करना पड़ता है और रास्ते में शेर, टिन मैन और स्केयर क्रो जैसे दिलचस्प कैरेक्टर्स उसके दोस्त बन जाते हैं । यह मूवी दशकों से दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है ।
2. Mr. Smith Goes to Washington (1939) - Prime Video
यह फिल्म एक सिद्धांतवादी व्यक्ति की कहानी दिखाती है जिसे वॉशिंगटन भेजा जाता है ताकि वह एक राजनीतिक विवाद को संभाल सके । 1939 में बनी यह फिल्म आज भी पावरफुल कंटेंट का शानदार उदाहरण है ।
3. Citizen Kane - Prime Video
हॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक । इसमें एक जर्नलिस्ट उस शख्स के जीवन की सच्चाई खोजता है जिसकी मौत के बाद उसका नाम रहस्य बन जाता है । दमदार परफॉर्मेंस और इमोशनल टच इसे एक टाइमलेस क्लासिक बना देता है ।
4. A Matter of Life and Death (1946) - Netflix
सेकंड वर्ल्ड वॉर पर आधारित यह ब्रिटिश फैंटेसी फिल्म एक मास्टरपीस मानी जाती है। कहानी में इमोशन, ड्रामा और फैंटेसी का खूबसूरत मिश्रण है जो इसे अनोखा बनाता है।
5. The Treasure of the Sierra Madre - Prime Video
यह एडवेंचर फिल्म तीन लोगों की कहानी है जो गोल्ड की तलाश में निकलते हैं, लेकिन लालच धीरे–धीरे उन्हें बदल देता है। शानदार एक्टिंग और रोमांचक प्लॉट इसे देखने लायक बनाते हैं।
6. On the Waterfront (1954) - Netflix
अपने समय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक।इसकी स्टोरीटेलिंग और विजुअल प्रेजेंटेशन आज भी दर्शकों को इम्प्रेस करती है। 1954 में बनी यह फिल्म सचमुच ‘क्लासिक’ कहलाने के काबिल है।
7. All That Heaven Allows (1955) - Prime Video
यह फिल्म एक विधवा महिला की कहानी है जो अपने पड़ोसी से प्यार कर बैठती है। समाज की सोच और रिश्तों की जटिलता को जिस खूबसूरती से फिल्म में दिखाया गया है, वह आज भी दर्शकों के दिल को छू लेता है।
अगर आप रियल सिनेमा का जादू महसूस करना चाहते हैं, तो ये फिल्में आपके वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
इनमें स्टोरी, एक्टिंग, म्यूजिक और फिल्ममेकिंग सब कुछ क्लासिक है और समझ आता है कि इन्हें आज भी क्यों पसंद किया जाता है।









