Thamma OTT Release: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लीड रोल वाली हिंदी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'Thamma' अब अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर बिना रेंट के रिलीज हो गई है।
इससे पहले थामा अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट (Rent) पर उपलब्ध थी लेकिन अब इसे रेंट से हटा दिया गया है। इसका मतलब कि अगर आपके पास प्राइस वीडियो का सब्सक्रिप्शन है तो अब आप इसे आसानी से देख सकते हैं।
मैडॉक फिल्म्स की बेहद सफल हॉरर-कॉमेडी सिरीज का यह हिस्सा है। यह फिल्म पौराणिक कथाओं, रोमांस और सस्पेंस को इस तरह से जोड़ती है कि दर्शक क्लाइमेक्स तक इससे जुड़े रहते हैं। इस फिल्म में आपको वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ का भी कैमयो मिलेगा।
थामा फिल्म का प्लाट
थामा एक डरपोक पत्रकार की कहानी है, जिसका जीवन एक भालू के हमले से बदल जाता है। उसे एक महिला पिशाच बचाती है, जो उसे बचाकर एक वर्जित, पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रेम कहानी की ओर ले जाती है, जिसमें खतरा, हास्य, आतंक और हास्य का मिक्सचर है।
थामा की कास्ट और क्रू
फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में हैं। आदित्य सरपोतदार ने इसका निर्देशन किया है और नीरेन भट्ट, अरुण फुलारा और सुरेश मैथ्यू ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इसकी स्टोरी लिखी है।
अभिनेताओं ने भी अपने अभिनय का स्तर ऊंचा किया है। आयुष्मान ने अपने किरदार में कॉमेडी और कोमलता का बेहतरीन मिश्रण पेश किया है, रश्मिका ने रहस्य और स्नेह का मनमोहक मेल दिखाया है, और नवाजुद्दीन ने अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों को दिल जीत लिया है।
Maddock की हर फिल्म सिर्फ Prime Video पर ही आएगी
आपको बता दें कि Maddock प्रोडक्शन ने Prime Video के साथ अगस्त 2025 में एक बड़ी डील साइन की थी। इस डील के तहत Maddock बैनर की हर फिल्म थिएटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video पर ही रिलीज होगी।
यही कारण है कि Stree 2 और Param Sundari के बाद Thamma भी प्राइम वीडियो पर ही रिलीज हुई है। इतना ही नहीं Maddock प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म जैसे- Shiddat 2 और Badlapur 2, Ikkis और कई अन्य फिल्म भी थिएटर के बाद सिर्फ प्राइस वीडियो पर ही आएगी।









