प्रभास की आगामी फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया है। इसी बीच, साउथ टीवी एंकर सुमा कनकलता ने प्रभास के बारे में एक दिल छूने वाला खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने इस सुपरस्टार की दरियादिली की तारीफ की।

 

सुमा ने बताया कि कैसे प्रभास ने खम्मम में एक ओल्ड-एज होम के निर्माण में मदद की थी और आज भी हर महीने उस होम को दान देते हैं। सुमा कनकलता ने हाल ही में एक इवेंट में प्रभास के बारे में यह दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले जब खम्मम में ओल्ड-एज होम बनाने की योजना बनी, तो उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए पवन कल्याण और प्रभास जैसे बड़े सितारों से मदद मिली थी।

 

हालांकि, सुमा ने बताया कि प्रभास ने सिर्फ इस प्रोजेक्ट की शुरुआत में मदद नहीं की, बल्कि आज भी वो हर महीने उस ओल्ड-एज होम के रख-रखाव के लिए दान भेजते हैं।  सुमा ने कहा कि प्रभास की बात अलग है। वो सिर्फ एक बार मदद नहीं करते, बल्कि हर महीने बुजुर्गों के लिए दान भेजते हैं और उनकी महीने की फीस भी वो खुद देते हैं। यह उनका ऐसा योगदान है, जो बहुत कम लोग करते हैं।"

 

प्रभास की सोर्स ऑफ इनकम

 

फोर्ब्स इंडिया 2025 के अनुसार, प्रभास की कुल संपत्ति 241 करोड़ रुपये है। हालांकि, हाल ही में उनकी फीस में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास ने अपनी आने वाली फिल्म 'द राजा साब' के लिए अपनी फीस में 50 करोड़ रुपये की कटौती की है। अब उन्हें इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये की फीस मिली है। 

 

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'बाहुबली' के लिए प्रभास ने महज 25 करोड़ रुपये की फीस ली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 150 करोड़ रुपये कर दी थी। आमतौर पर वह एक फिल्म के लिए करीब 150 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। हालांकि, 'कल्की 2898 एडी' जैसी फिल्म के लिए उन्होंने 100 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।