रणवीर सिंह की 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉड ब्रेक कर चुकी है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया जिसके बाद धुरंधर पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यानि अब धुरंधर भी 800 करोड़ से पार कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में शुमार हो गई है। फिल्म मेकर्स के चेहरे पर खुशी की लहर छाई हुई है।

 

धुरंधर के शुरुआती दिनों का कलेक्शन 

 

  • पहला सप्ताह - 218 करोड़ रुपए
  • दूसरा सप्ताह - 261.5 करोड़ रुपए
  • तीसरा सप्ताह - 188.3 करोड़ रुपए
  • चौथा सप्ताह - 115.70 करोड़ रुपए

 

                                   

फिल्म ने भारत में शनिवार को 9.70 करोड़ रुपए और रविवार को 12.60 करोड़ रुपए कमाए। वहीं विश्व स्तर पर कुल कमाई 1186.25 करोड़ रुपए रही। ऐसे में धुरंधर ने पुष्पा 2 का रिकॉड तोड़ दिया। अल्लू अर्जुन और सुकुमार की 2024 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसने यह उपलब्धि हासिल की है। पुष्पा 2 ने घरेलू स्तर पर 1234.1 करोड़ कमाई की थी, इसमें से 812.14 करोड़ हिंदी बाजार से आए थे।

 

बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसने रिलीज होते ही ऑडियंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ धुरंधर की झलक। अक्षय खन्ना का स्टाइल और डायलॉग लोगों के जुबां पर चढ़ गया। उनका गाना 'FA9LA' इंस्टाग्राम पर लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म रिलीज के 30 दिनों में ही 806.80 करोड़ का इनकम कर चुकी है।

 

फिल्म 'धुरंधर' के बारे में 

 

आदित्य धर की धुरंधर एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है, फिल्म के मुख्य किरदार के रूप में कई लोग हैं जैसे रणवीर सिंह, अक्षय खन्न, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन। ये कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म ने कई लोगों को अपनी अलग पहचान दिलाई। इस फिल्म से अक्षय खन्ना का दमदार कमबैक हुआ वहीं सारा अर्जुन को भी इतनी कम उम्र में फैम मिला। फिल्म जासूसी, वतन के प्रति इमानदारी और पाकिस्तान के ल्यारी गैंग से जुड़े वास्तविक जीवन के ऑपरेशन पर आधारित है जिसे लोग सोशल मीडिया पर प्यार दे रहे हैं वहीं अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉड़ तोड़ रही है।