दिसंबर, 2025 के पहले सप्ताह में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर अभी भी करोड़ों में खेल रही है लेकिन आश्चय की बात है कि प्रभास की फिल्म 'The Raja Saab' अपनी रिलीज के 5 दिनों में ही धुरंधर के सामने ठंडी पड़ गई। ऐसे में इस फिल्म के इनकम को लेकर कयास लगने शुरू हो चुके हैं। बता दें, फिल्म 'The Raja Saab' की शुरुआत तो अच्छी हुई थी। कहा जा रहा था कि इस फिल्म के सामने अब धुरंधर की चमक बॉक्स ऑफिस पर फिकी पड़ेगी। लेकिन अब सीधा उल्टा हो रहा है।
फिल्म 'The Raja Saab' 9 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई लेकिन उम्मीद पर खरे उतर नहीं पाई। पहले ही हफ्ते धुरंधर के सामने हांफती हुई नजर आई। इसे बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है।
प्रभास की नई पैन-इंडिया फिल्म 'The Raja Saab' ने 5वें दिन यानि पहले मंगलवार को लगभग 4.85 करोड़ कमाई कर पाई। जिससे कुल घरेलू कलेक्शन 119 करोड़ के आसपास पहुंचा है। बता दें ये आंकड़ा फिल्म के बजट और पहले दिन की जोरदार ओपनिंग के बावजूद बेहद कम है।
फिल्म 'The Raja Saab' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म 'The Raja Saab' की वर्ल्डवाइड इनकम अभी तक 169 करोड़ पहुंची है। ट्रेड एनालिस्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये हॉलीवुड और बॉलीवुड में दिए गए बजट के हिसाब से कमजोर है। हालांकि पहले दिन फिल्म ने शानदार शुरुआत की और 53.75 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिलने लगी। चौथे और 5वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और भी कम रहा।
फिल्म 'The Raja Saab' के बारे में
फिल्म 'The Raja Saab' एक फैंटेसी-हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में प्रभास के अलावा संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार जैसे कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म को मारुथी ने डायरेक्ट किया है और ये फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज की गई है।









