फिल्म 'धुरंधर' ने अपने 35 दिनों के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस से मोटी कमाई कर ली है। आपको बता दें, इसने भारतीय बाजार में 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया और पुष्पा-2 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इस फिल्म को सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों में लोगों ने खूब प्यार दिया। खासकर अक्षय खन्ना हर जगह छाए रहें। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना FA9LA गाने में दमदार स्टाइलिंग, डांस स्टेप को लेकर सुर्खियों में बने रहे। फैंस के फीडबैक को देखते हुए अब फिर से फिल्म 'धुरंधर- 2' में भी अक्षय खन्ना की धमाकेदार एंट्री करवाने की बात सामने आई है।
'धुरंधर- 2' में रहमान डकैत की बैकस्टोरी बनेगी चर्चित विषय
सूत्रों की मानें तो फिल्म 'धुरंधर-2' में रहमान डकैत की बैकस्टोरी दिखाई जाएगी। अब तक दिखाए गए रहमान डकैत के किरदार की बैकस्टोरी चर्चा का विषय बनी। इस बात से अक्षय खन्ना के फैंस काफी खुश हैं। बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत की मौत के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले फिल्म धुरंधर 2 में अक्षय खन्न नजर नहीं आएंगे लेकिन अब ये खुशखबरी सुनकर उनके फैंस बेहद खुश हैं।
धुरंधर में रहमान डकैत की हो गई थी मौत
बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत की मौत हो गई थी। रहमान डकैत के बोल्ड किरदार और डायलॉग्स ने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बना ली है। फैंस की मांग और किरदार की लोकप्रियता को देखते हुए निर्देशक आदित्य धर ने अभिनेता अक्षय खन्ना को लगभग एक हफ्ते के लिए सेट पर वापसी करने के लिए राजी किया है। इससे उनके किरदार को और गहराई देने का मौका मिलेगा।
इस दिन हो रही फिल्म रिलीज
फिल्म 'धुरंधर-2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। सूत्रों के मुताबिक, ये फिल्म देशभर में कई भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बार भी फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।









