सोशल मीडिया पर इस समय राजपाल यादव, सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान का नाम काफी ट्रेंड कर रहा है। इन तीनों का क्या विवाद है और आखिर दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने इसके बीच क्या कहा है? साथ ही साथ यह भी जानिए की राजपाल यादव ने अपने लेटेस्ट वीडियो मैसेज में सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान के लिए क्या कहा? चलिए सब कुछ आसान शब्दों में जानते हैं।
पहले विवाद समझिए
हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान माहौल तब असहज हो गया जब सीनियर जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी ने होस्टिंग करते हुए एक्टर राजपाल यादव के 9 करोड़ रुपये के लीगल केस को लेकर उन पर सीधा तंज कसा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में राजपाल यादव कहते नजर आ रहे हैं, "रुपया, डॉलर सब ऊपर-नीचे हो रहा है। कुछ समझ नहीं आ रहा, बस बैठे-बैठे शांति-शांति... यही कह रहा हूं।" इस पर पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने फौरन पलटकर कहा, “राजपाल भाई, डॉलर-रुपया जितना भी ऊपर-नीचे हो, आपको उतने ही लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं।”
कमेंट सुन हैरान रह गए राजपाल
सौरभ द्विवेदी के इस कमेंट को सुनकर राजपाल यादव एक पल के लिए हैरान रह गए, क्योंकि एक पब्लिक प्लेटफॉर्म और जश्न के माहौल में निजी कानूनी विवादों का जिक्र करना गरिमा के खिलाफ था।
हालांकि, वहां मौजूद अन्य हस्तियां इस कमेंट पर ठहाके लगाती और तालियां बजाती दिखीं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए राजपाल ने अपना आपा नहीं खोया और बेहद मैच्योरिटी (परिपक्वता) से जवाब दिया।
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “लेकिन मसला तो सुन लो एक बार, कितने भी लौटाने पड़ें... मैं तो मसला ही सुनाना चाहता हूं।”
सौरभ द्विवेदी की इस कमेंट से बढ़ा विवाद
इस घटना के बाद इंटरनेट यूजर्स राजपाल यादव के समर्थन में उतर आए हैं। सोशल मीडिया पर लोग जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी के व्यवहार को 'बदतमीजी' और 'अनप्रोफेशनल' बता रहे हैं।
यूजर्स का कहना है कि किसी कलाकार की निजी मुसीबतों का मजाक उड़ाना पत्रकारिता नहीं है। इसके बाद जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
जाकिर खान से क्या कनेक्शन?
इस पूरे विवाद में जाकिर खान का कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। उनका नाम सिर्फ इसलिए आ रहा है क्योंकि वो सौरभ द्विवेदी के साथ मंच पर मौजूद थे और कार्यक्रम को होस्ट कर रहे थे।
सलमान खान का रिएक्शन
इस पूरे विवाद पर सलमान खान ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हैं और हम सबने आपको बार-बार इसलिए चुना है क्योंकि आप अपना काम अच्छी तरह जानते हैं और उसमें वैल्यू जोड़ते हैं। आपको आगे भी काम मिलता रहेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलता रहेगा- यही सच्चाई है। और यह भी याद रखें कि कभी-कभी बहाव में कुछ बातें निकल जाती हैं। अगर देना ही है तो दिमाग से सोचकर और दिल से काम करें। डॉलर ऊपर हो या नीचे, फर्क क्या पड़ता है- खर्च तो आखिर भारत में ही होना है।”
देखिए सलमान खान की पोस्ट - https://x.com/BeingSalmanKhan/status/2041421783124042045?s=20
हालांकि सलमान के पोस्ट पर राजपाल ने बहुत ही विनम्र रिस्पॉन्स भी दिया है। उन्होंने सलमान को उनके 30 साल के अनुभव की सराहना करने के लिए धन्यवाद दिया।
देखिए राजपाल की रिस्पॉन्स - https://x.com/rajpalofficial/status/2041443960762290562?s=20
राजपाल यादव ने वीडियो मैसेज में दी जानकारी
करीब 1 घंटे पहले राजपाल यादव ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान का बचाव करते हुए कहा, “सौरभ और जाकिर मेरे छोटे भाई जैसे हैं और मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं।”
देखिए राजपाल यादव का वीडियो मेसेज - https://x.com/rajpalofficial/status/2041436704104743102?s=20
क्या है राजपाल यादव का पुराना विवाद?
राजपाल यादव लंबे समय से एक वित्तीय विवाद में फंसे हुए हैं। यह मामला 2010 में लिए गए एक लोन से जुड़ा है, जिसे उन्होंने अपनी फिल्म बनाने के लिए लिया था।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, जिसके बाद यह कर्ज बढ़ता गया और ब्याज के साथ करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस मामले में उन्हें कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ा और हाल ही में वे जेल भी गए थे, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।
इस वजह से यह मुद्दा पहले से ही संवेदनशील था, और ऐसे में सार्वजनिक मंच पर इस पर मजाक करना विवाद का कारण बन गया।









