इंडिगो में जारी भारी अव्यवस्था का असर अब यात्रियों की जेब पर सीधा पड़ना शुरू हो गया है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन के लगातार सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल होने के बाद अन्य एयरलाइन ने कई घरेलू रूट पर किराए इतने बढ़ गए हैं कि ये कीमत यूरोप की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भी ज्यादा हो गई है।
घरेलू किराए ट्रिपल - दिल्ली से मुंबई 60 हजार तक
इंडिगो संकट के चलते अन्य एयरलाइंस की मांग अचानक बढ़ गई और इसकी वजह से फेयर कुछ ही घंटों में दोगुना-तीन गुना तक पहुंच गया।
दिल्ली-मुंबई जैसे देश के सबसे व्यस्त रूट पर रिटर्न टिकट जहाँ सामान्य दिनों में 18-20 हजार मिल जाता है, वहीं अब कीमत ₹55,000–₹60,000 तक पहुंच गई है।
दिल्ली से हैदराबाद की बात करें तो कल के लिए एक टिकट ₹48,000 दिख रही है, जो आमतौर पर 6-7 हजार में मिल जाती है।
दिल्ली-कोलकाता टिकट UK से महंगी
सबसे तेज बढ़ोतरी दिल्ली-कोलकाता रूट पर दिखी है।
आज एयर इंडिया और SpiceJet फ्लाइट का किराया ₹32,000 से ऊपर है और कल की राउंड ट्रिप ₹85,000 तक जा चुकी है।
तुलना करें तो दिल्ली-लंदन टिकट लगभग ₹25,000 में मिल जाती है और राउंड ट्रिप ₹55-60 हजार में पूरी हो जाती है।
यानी कोलकाता जाने में अब लंदन जाने से ज्यादा खर्च लग रहा है।

आज एयर इंडिया और SpiceJet की दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट का किराया ₹32,000 से ऊपर
SpiceJet उड़ानें उपलब्ध, लेकिन बेहद महंगी
फोटो में दिख रही बुकिंग स्क्रीन के मुताबिक, स्पाइसजेट ने दिल्ली-मुंबई रूट पर फ्लाइट ऑफर तो की हैं, लेकिन किराए सामान्य से कई गुना ज्यादा हैं
- 22:30 - 01:30 (Non-stop) – ₹48,582
- 00:30 - 02:45 (Non-stop) – ₹48,871
यानी इंडिगो की कैंसिलेशन का सीधा दबाव स्पाइसजेट जैसी अन्य एयरलाइंस पर पड़ गया है।

SpiceJet ने बढ़ाई अतिरिक्त फ्लाइट्स
स्थिति संभालने के लिए स्पाइसजेट ने आज कई अतिरिक्त उड़ानें चलाई हैं।
मुंबई से अतिरिक्त फ्लाइट्स
(फोटो में जारी लिस्ट के अनुसार)
मुंबई - जयपुर (15:30)
मुंबई - गोरखपुर (15:45)
मुंबई - गोवा, बेंगलुरु, दिल्ली, दुबई आदि के लिए भी रात देर तक उड़ानें
दिल्ली से अतिरिक्त फ्लाइट्स
- दिल्ली - मुंबई (15:00)
- दिल्ली - अयोध्या, गुवाहाटी, पुणे, पटना, दुबई, अहमदाबाद, कोलकाता आदि के लिए नई फ्लाइट्स
स्पाइसजेट का कहना है कि ये फ्लाइट्स इंडिगो संकट के बीच बढ़ी मांग को देखते हुए अस्थायी राहत के तौर पर चलाई जा रही हैं।









