आदर्श नगर में देर रात तकरीबन 2.39 बजे बिल्डिंग के 5वें माले में आग लगने की सूचना मिली। मौके से तुरंत दमकल की टीम रवाना की गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया जिसके बाद सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों एक ही परिवार के शव हैं। मौके से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। लेकिन हादसे के बाद इलाके का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है।

 

ये आग आदर्श नगर स्थित दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) क्वार्टर में लगी। मृतकों की पहचान 42 साल के अजय विमल, पत्नी नीलम और 10 साल की बेटी जाह्नवी के रूप में हुई। तीनों के शव 5वें माले पर स्तित एक ही कमरे से बरामद किए गए। ये आग सबसे पहले घरेलू सामान में लगी और देखते ही देखते फैलने लगी। आग बुझाने के दौराम एक दमकल कर्मी भी घायल हो गया।

 

एक ही परिवार की 3 जिंदगियां खत्म

 

इस दुखद हादसे ने केवल एक परिवार की 3 जिंदगियां ही नहीं छीनी, बल्कि पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। अजय, नीलम और जाह्नवी की मासूमियत और उनके साथ बिताए गए पल अब सिर्फ यादों ही रह गए। यह हादसा हमें ये अहसास कराता है कि जिंदगी कितनी नाजुक है, हमें अपने परिवार के साथ बिताए हर पल की कद्र करनी चाहिए। शहर के लोग और बचावकर्मी, जो हर रोज दूसरों की सुरक्षा के लिए खुद को खतरे में डालते हैं, उनके साहस और मेहनत को भी सलाम।

 

अब इस घर में सन्नाटा है, लेकिन उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। देखना ये है कि पुलिस की कार्रवाई में क्या कुछ सामने आता है क्योंकि हो सकता है कि ये हादसे की आड़ में हत्या की साजिश हो! फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।