देश के नागरिकों के लिए उद्घाटित राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड देखने का अनुभव बेहद खास होता है, लेकिन इसके लिए टिकट बुक करना अनिवार्य है। इस बार भी जनता को परेड देखने के लिए टिकट की सुविधा ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों रूपों में उपलब्ध कराई गई है। गणतंत्र दिवस में शामिल होने के लिए ऑनलाइन टिकट कैसे खरीदें, आज हम आपको यहीं बताएंगे।

 

टिकट बिक्री 5 जनवरी से शुरू है। जब तक रोजाना निर्धारित टिकट कोटा खत्म न हो जाए तब तक आप अपनी टिकट बुक करा सकते हैं। टिकट रोज सुबह 9 बजे से उपलब्ध हैं और इन्हें पहले आओ‑पहले पाओ के आधार पर बेचा जा रहा है।

 

ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुकिंग

 

गणतंत्र दिवस 2026 परेड टिकट ऑनलाइन बुक करने के लिए आपको सरकार के आधिकारिक पोर्टल aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा। यहां आकर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करवाना पड़ेगा। इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करना होगा और एक वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र जैसे Aadhaar, वोटर ID आदि देना होगा।

 

ऐसे करें ऑफलाइन टिकट बुकिंग


गणतंत्र दिवस 2026 परेड टिकट ऑफलाइन खरीदने के लिए दिल्ली में कुछ विशेष काउंटर भी लगाए गए हैं। इन जगहों पर लोग निर्धारित समय पर जाकर टिकट ले सकते हैं। जैसे Sena Bhawan, Shastri Bhawan, Jantar Mantar, Parliament House, Rajiv Chowk, Kashmere Gate के पास स्थित केंद्रों पर परेड टिकटों की बिक्री हो रहा है। ऑफलाइन टिकट काउंटर रोज सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।

 

टिकट की कीमत भी काफी सही रेट की रखी गई है ताकि अधिक लोग इस राष्ट्रीय उत्सव का आनंद ले सकें। गणतंत्र दिवस परेड में सामान्य टिकट की कीमत 20 रुपए से लेकर 100 रुपओं के विकल्पों में उपलब्ध है, जबकि बीटिंग रिट्रीट समारोह या उसकी पूर्ण पोशाक अभ्यास जैसी अन्य संबंधित घटनाओं के लिए भी अलग दरें रखी गई हैं।

 

ये ध्यान रखना जरूरी है कि टिकट प्राप्त करते समय और परेड स्थल में प्रवेश करते समय वहीं पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है, जिसका उपयोग आपने बुकिंग के दौरान किया था। गणतंत्र दिवस की परेड भारत की विविधता, संस्कृति और वीरता का प्रतीक है, और इसके लिए पहले से टिकट सुनिश्चित करना एक यादगार अनुभव को और भी खास बना देता है।