वेनेजुएला में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घओषित करने के साथ ही साथ इनकी कई मांगें भी हैं। बता दें ये ऐलान उस समय किया गया जब अमेरिका द्वारा किए गए सैन्य अभियान के बाद वेनेजुएला के कई सैनिकों और कर्मियों की मौत होने की खबरें सामने आईं।
वेनेजुएला की राजधानी काराकास में एक सरकारी समारोह के दौरान रोड्रिगेज ने कहा- ये शोक उन लोगों के सम्मान में रखा जा रहा है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई। उन्होंने उन सैनिकों और नागरिकों की बहादुरी को सलाम किया जो वेनेजुएला के सर्वोच्च मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे थे।
अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद से स्थिति बहुत बढ़ चुकी है। सूत्रों के मुलाबिक, इस ऑपरेशन में वेनेजुएला की सेना के कम से कम 24 अधिकारियों और सैनिकों की दर्दनाक मौत हुई, जबकि क्यूबा के सहयोगी 32 क्यूबा सैन्य और पुलिस कर्मी भी मारे गए हैं।
डेल्सी रोड्रिगेज ने अपने संबोधन में ये भी दोहराया कि वेनेजुएला शांति का देश है और उस पर बाहरी ताकतों द्वारा हमला किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के मामलों का प्रभार वेनेजुएला की संवैधानिक सरकार ही संभाल रही है और कोई भी विदेशी शक्ति वेनेजुएला को नियंत्रित नहीं कर रही है।
मादुरो और उनकी पत्नी पर चल रहा मुकदमा
इसी बीच, अमेरिका ने इस ऑपरेशन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिसिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यूयॉर्क के संघीय न्यायालय में पेश किया गया है, जहां उन पर ड्रग और अन्य गंभीर आरोपों से संबंधित मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है।
रोड्रिगेज ने शोक की घोषणा करते हुए कहा कि वेनेजुएला अपनी सार्वभौमिकता, शांति और राष्ट्रीय अस्मिता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने देशवासियों से एकजुटता और धैर्य बनाए रखने का अनुरोध भी किया है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय निगरानी और नीतिगत प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं, जबकि दोनों पक्षों के बीच कूटनीतिक और राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है।









