अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का एक्टिंग प्रेसिडंट घोषित कर दिया है। उन्होंने एक तस्वीर ट्रुथ सोशल पर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी।

साल 2026 शुरू होते ही अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला बोल दिया। एयरस्ट्राइक से शुरू हुआ ये युद्ध अब लगता है थमने का नाम नहीं ले रहा। अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का एक्टिंग प्रेसिडंट घोषित कर दिया जिसके बाद पूरी दुनिया में खलबली मच गई है। 


 

 

बता दें, साल की शुरुआत में ही ट्रंप ने वेनेजुएला पर सैन्य एयरस्ट्राइक किया और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर पूरी दुनिया में भूचाल मचा दिया। अब ट्रंप ने वेनेजुएला से जुड़ा एक पोस्ट कर नई सनसनी फैला दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई कर और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर पूरी दुनिया में भूचाल लाया था। वहीं अब वेनेजुएला से जुड़ा एक पोस्ट कर नई सनसनी फैलाई। अपने ट्रूथ सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया है, उन्होंने इससे जुड़ी एक तस्वीर भी साझा की है।


ट्रुथ सोशल पर साझा की गई इस पोस्ट में वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रमों के बाद ट्रंप को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में दर्शाने वाली एक डिजिटल रूप से संपादित तस्वीर है। ये ऐसे वक्त पर साझा की गई है, जब ट्रंप लगातार वेनेजुएला के तेल भंडार को लेकर तेल कंपनियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। साथ ही लगातार ईरान-ग्रीनलैंड पर धमकी भरे लहजे में बयानबाजी कर रहे हैं।

 

सबसे पहले वेनेजुएला के राष्ट्रपति को किया गिरफ्तार


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया। साथ ही फर्स्ट लेडी सिलिया फ्लोरेस को भी गिरफ्तार किया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका तब तक वेनेजुएला की सरकार चलाएगा जब तक कि सुरक्षित और उचित सत्ता हस्तांतरण नहीं हो जाता। बता दें कि वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने निकोलस मादुरो की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त कर दिया है।

 

वेनेजुएला की इस चीज पर है ट्रंप का फोकस


डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर मादुरो के करीबी लोग अमेरिकी शर्तों का पालन नहीं करते, तो उनपर कार्रवाई होगी। उनकी शर्तों में सबसे अहम है वेनेजुएला के तेल पर कंट्रोल। जी हां, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला की तेल पर अपना नियंत्रण चाहते हैं। ट्रंप का दावा है कि अमेरिका 50 मिलियन बैरल वेनेजुएला क्रूड ऑयल को रिफाइन और बेचने की योजना बना रहा है। अमेरिकी बलों ने बुधवार को वेनेजुएला से जुड़े कई ऑयल टैंकर भी जब्त किए जिसके बाद स्थिति और भी साफ हो जाती है।