दिल्ली समेत NCR की बात करें तो यहां ठंड में अचानक बढ़ोतरी हुई है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया। यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। आज लोहड़ी का दिन है। आज सुबह-सुबह सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। गुरुग्राम के कई इलाकों में तापमान 0.6 डिग्री से 1.5 डिग्री दर्ज किया गया, दिल्ली का तापमान 3 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मकर संक्रांति के दिन भी तापमान में राहत मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में कल 14 जनवरी को तापमान 3 से 5 डिग्री जाने की संभावना जताई गई है।
इस दिन से मिलेगी थोड़ी बहुत राहत
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली NCR में 15 जनवरी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री रहेगा वहीं 18 जनवरी तक 8 से 10 डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है। बता दें कि अधिकतम तापमान भी 20 से बढ़कर 23 डिग्री 18 जनवरी तक पहुंचने का अनुमान है।
गुरुग्राम में टूटा 40 साल के ठंड का रिकॉर्ड
राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक ठंड आज सुबह दर्ज की गई है। वहीं करीबी राज्य पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है। गुरुग्राम शहर में तो न्यूनतम 0.6 डिग्री तापमान ने 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुग्राम के आसपास ग्रामीण इलाकों में तो पाला गिर रहा है।
यहां है सबसे अधिक ठंड
गुरुग्राम- 0.6 डिग्री
दिल्ली- 3 डिग्री
गाजियाबाद- 4 डिग्री
सीकर- 0.4 डिग्री
फरीदाबाद- 4 डिग्री
नोएडा- 3.3 डिग्री
देहरादून- 4.5 डिग्री
पंजाब-हरियाणा में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यहां भीषण ठंग और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। बता दें, यहां पहली बार तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
पंजाब-हरियाणा में रेड अलर्ट जारी
चंडीगढ़ मौसम विभाग द्वारा आज पंजाब और हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी है। इसमें भीषण शीत लहर और घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। इस मौसम में पहली बार यहां का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पंजाब के बठिंडा में तापमान 0.6 डिग्री, अमृतसर और फरीदकोट में पारा 1 डिग्री तक गिरा। हरियाणा में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। गुरुग्राम में तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया, जबकि सिरसा, सोनीपत, भिवानी और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान लगभग 1 डिग्री दर्ज जा चुका है।









