पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के 2 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। जिसकी सूचना मिलते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी ममता बनर्जी से बातचीत की। उत्तर 24 परगना जिले के एक अस्पताल में काम कर रहे 2 कर्मी निपाह वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज जारी है। राज्य भर में 2 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
दोनों कर्मचारियों को किया क्वारेंटाइन
इलाज के लिए दोनों क्रमचारियों को क्वारेंटाइन किया गया है। मरीजों में एक महिला और एक पुरुष हैं। फिलहाल दोनों के नमूने जांच के लिए कल्याणी एम्स भेज दिए गए हैं। उनके निपाह वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। बता दें, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी। एक संक्रमित कर्मचारी नदिया जिले से है, जबकि दूसरी पहले बर्धमान जिले के कटवा की है।
जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी से लिया हालचाल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने ममता बनर्जी को कॉल किया और इस मामले में जानकारी ली। राज्य सरकार द्वारा निपाह वायरस मामले में 2 हेल्पलाइन 03323330180 और 9874708858 जारी की गई है। यदि निपाह वायरल से संक्रमित कोई पाया जाता है तो वो मदद के लिए इन नंबरों पर कॉल करें। प्राइवेट अस्पतालों के साथ-साथ सरकारी अस्पतालों के लिए भी अलग-अलग स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOPs) तैयार किए जा रहे हैं।
बता दें, एक मरीज अपने घर कटवा से लौटी थी, तभी से वो बीमार थी। जिसके बाद 31 दिसंबर को उसे शुरू में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे बर्दवान मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। फिर विशेष एम्बुलेंस से बारासात अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुरुष कर्मचारी में भी ऐसे ही लक्षण दिखे और उसे भी क्वारेंटाइन किया गया है।









