भारतीय रेलवे जल्द वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पटरी पर उतारने की तैयारी कर रहा है। ये ट्रेन लंबी दूरी की रातभर की यात्रा को आरामदायक बनाएगी और भी कई सुविधा से लैस होगी। इससे यात्रियों को अब रात में सोते वक्त तकलीफ नहीं होगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ये रहेगा रूट
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला रूट हावड़ा (कोलकाता) से कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच निर्धारित किया गया है। ये ट्रेन प्रमुख शहरों और जंक्शन से होकर गुजरेगी। खास बात ये है कि बाकि ट्रेनों की तुलना में ये ज्यादा तेज और आरामदायक होगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया तय किया जा चुका है। 400 किमी. की दूरी पर चार्ज लागू होगा। उदाहरण के लिए- 400 किमी. तक 3AC का किराया- लगभग 960 रुपए, 2AC का किराया लगभग 1,240 रुपए और 1AC का किराया लगभग 1,520 रुपए रहेगा। बता दें कि इस ट्रेन में RAC या वेटिंग लिस्ट की सुविधा नहीं दी जाएगी। केवल कन्फर्म टिकट ही दिए जाएंगे। ऐसे में यात्रियों को सीट मिलने की गारंटी रहेगी। हावड़ा-गुवाहाटी जैसे लंबे रूट के हिसाब से देखें तो किराया और बढ़ जाता है, लेकिन ये अभी प्रीमियम सेवाओं के अनुरूप तय किया गया है।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगी ये सुविधाएं
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कई सुविधाएं भी दी जाएंगी। जैसे- आरामदायक बर्थ, वातानुकूलित कोच, सुरक्षा के साथ जल्दी सफर की व्यवस्था। ऐसे में पारंपरिक स्लीपर ट्रेनों की तुलना में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से यात्रा करने में थकान का एहसास भी कम होगा। भारतीय रेलवे का दावा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से आम नागरिक की यात्रा और भी सुविधाजनक बन जाएगी। फिलहाल इसे एक ही रूट पर चालू किया जाएगा लेकिन जल्द ही इसके रूट का विस्तार भी हो जाएगा।









