अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को बढ़ता हुआ देख कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही अमेरिका ईरान पर हमला करने की तैयारी में है। ये कार्रवाई अमेरिका अगले 24 घंटे में कर सकता है। यूरोपीय अधिकारियों के मुताबिक कहा जा रहा है कि ईरान पर अमेरिका अगले 24 घंटे में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। हालांकि हमले का समय और विस्तार स्पष्ट नहीं है लेकिन कुछ विशेषज्ञ इसे इमिनेंट मान रहे हैं। बता दें, 10 हजार भारतीय नागरिक ईरान में हैं जिनकी जान के ऊपर भी खतरा मंडरा रहा है। भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी गई है।
अमेरिका ईरान में क्यों है विवाद ?
दरअसल, ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ नारे व्यापक हो रहे हैं। पिछले कुछ हफ्ते में हुए प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में नागरिकों की मौत और गिरफ्तारियां हुई हैं, जिसके बाद वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ी है। विशेषज्ञों की मानें तो ईरान की स्थिति ऐसे में बेहद संवेदनशील हो चुकी है।
अमेरिका ने दी चेतावनी
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यदि ईरान प्रदर्शनकारियों को फांसी देगा तो इस पर बहुत मजबूत कार्रवाई होगी। साथ ही ट्रंप ने सभी अमेरिकी नागरिकों को जल्द ईरान छोड़ने को भी कहा। इतना ही नहीं ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी भी दी। जिसके बाद मामला आग की तरह गर्मा गया है। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका हमले के विकल्पों रूपों की तरफ बढ़ सकती है जैसे साइबर हमला, परमाणु कार्यक्रम या सुरक्षा ढांचे पर निशाना बनाना आदि।
ईरान ने अपनी तरफ से स्पष्ट किया है कि यदि अमेरिका हमला करता है तो वो अमेरिकी सहयोगी देशों में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा। तेहरान ने तुर्की, सऊदी अरब और UAE जैसे देशों को चेतावनी दी है कि किसी भी हमले की स्थिति में जवाबी कार्रवाई होगी। साथ ही ईरानी विदेश मंत्री ने भारत सहित अन्य देशों से शांति स्थापना में मदद की अपील की है।









