आने वाले फरवरी महीने की पहली तारीख को केंद्रीय बजट पेश होने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किया जाएगा। बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वीं बार बजट पेश करेंगी। इस आर्टिकल में आपको इस बार बजट के बारे में सारी जानकारी देंगे। बताएंगे कि आखिर इस बजट को तैयार करने का क्या प्रोसेस है, और साथ ही साथ कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब भी देंगे।

 

केंद्रीय बजट 2026-27 1 फरवरी, 2026 को अंतिम रूप से पेश करने की तैयारी है। बजट से पहले आम जनता, बिजनेस, इन्वेस्टमेंट और अन्य सेक्टर इसके प्रमुख बिंदुओं और संभावित घोषणाओं पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें, पारंपरिक तौर पर सुबह 11 बजे बजट संसद में पेश होता है और ये परंपरा कई वर्षों से जारी है। बता दें, बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर अप्रैल तक चलेगा।

 

कैसे तैयार होता है बजट

 

सबसे पहले आर्थिक सर्वे किया जाता है। बजट पेश होने से एक दिन पहले देश की आर्थिक तस्वीर पेश की जाती है। इसे इकोनॉमिक सर्व कहते हैं। ये पिछले एक साल के अर्थव्यव्स्था का लेखा जोखा होता है।

 

विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों से सुझाव लेकर बजट का मसौदा तैयार होता है। इसके राजस्व, खर्च, कर नीति, सब्सिडी, निवेश आती पर चर्चा की जाती है कि किसमें कितना इन्वेस्ट करना है।

 

1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट दस्तावेज को संसद में पेश करेंगी। जिसके बाद बजट भाषण देंगी और सभी क्षेत्रों, आर्थिक नीतियों और नए कार्यक्रमों को सार्वजनिक करती है।

 

जब संसद में बजट पेश हो जाता है तो इसके बाद दोनों शासनों में इस पर विस्तृत रूप से चर्चा होती है।

 

केंद्रीय बजट से होती हैं ये उम्मीदें

 

आम आदमी को बजट से इनकम टैक्स में राहत की उम्मीद होती है। इस बार टैक्स सोशलिस्ट को उम्मीद है कि स्टैंडर्ड डिसकशन सीमा बढ़ सकती है। अगर ऐसा हुआ तो इससे नौकरी पेश वर्ग को राहत मिलेगी। कुछ रिपोर्टों में के 1.25 लाख तक बढ़ाने की चर्चा है।

 

टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद

 

आम जनता को टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद है। 30% टैक्स स्लैब की सीमा आय बढ़ाने की मांग हो रही है ताकि माध्यम वर्ग को ज्यादा बचत का लाभ मिले।

 

MSME और उद्योग प्रोत्साहन की मांग हो लेकर भी लोगों में चर्चा है। बजट में MSME, मैन्युफैक्चरिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर और निर्यात को बढ़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

रेलवे में आम जनता के लिए सुविधा में बढ़ोतरी की संभावना है। रेलवे की सुविधाओं और किराया में राहत मिलने की उम्मीद है।

 

शिक्षा के क्षेत्र में NEP 2020 के लक्षण को तेजी से लागू करने के लिए बजट में अच्छे निवेश की।मांग है।

 

बजट की लेकर कुछ जरूरी सवाल और जवाब

 

सवाल 1. बजट 2026 कब पेश होगा?

 

केंद्रीय बजट 1 फरवरी 2026 को पेश होगा। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि अगर संसद सत्र की तारीख बदलती है तो इसे 2 फरवरी तक टालने की उम्मीद है।

 

सवाल 2. बजट भाषण कौन देगा?

 

भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वीं बार केंद्रीय बजट भाषण पेश करने वाली हैं।

 

 

सवाल 3. बजट कितने बजे पेश होगा?

 

बजट सुबह 11 बाज़ी पेश होगा।

 

 

सवाल 4. बजट से पहले कौन से दस्तावेज आते हैं?

 

बजट से पहले आता है इकोनॉमिक सर्व, जो पिछले वित्त वर्ष की आर्थिक स्थिति का आकलन करता है।।

 

सवाल 5. बजट में आम आदमी के लिए क्या क्या रहेगा

 

नौकरीपेशा लोगों को टैक्स में छूट मिल सकती है, रेलवे यात्रियों  को सुविधा और रेलवे के विकास, शिक्षा और MSME समेत अन्य सेक्टरों को प्रोत्साहन की उम्मीद है।

 

केंद्रीय बजट 2026-27 क्यों है खास

 

केंद्रीय बजट अगले साल देश की आमदनी, खर्च और प्राथमिकता क्या होगी इसे तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। ये बजट आने वाले वित्त वर्ष के लिए नए दिशा निर्देश तय करने में मदद करेगा। ये बजट आम आदमी से लेकर अमीर आदमी हर किसी पर बड़ा असर डालेगा