Union Budget FY27: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट 2026-27 को पेश किया। इस दौरान कई लोगों के चेहरे पर खुशी रही लेकिन कई मायूस भी नजर आए।
आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आम जनता के लिए कौन-कौन सी चीजें सस्ती हुई हैं और कौन- कौन सी चीजें महंगी। साथ ही साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे कि इस बार के बजट के क्या मायने हैं और क्या-क्या बदलाव किए गए हैं। बता दें 10 में यह पहली बार रहा जब संसद में बजट रविवार को पेश किया गया।
बजट 2026 भाषण की प्रमुख बातें
सरकार ने आयात पर निर्भरता कम की
निर्यात को बढ़ाना देंगे- वित्त मंत्री
परिवार को ज्यादा पैसा मिलने पर फोकस
निवेश बढ़ाने की लगातार कोशिश जारी
हमने गरीबी हटाने की दिशा में काम किया
सरकार की सोची-समझी नीतियों से विकास
नंबर 1 अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य- वित्त मंत्री
हमारा बजट 3 कर्तव्यों से प्रेरित- वित्त मंत्री
विकास को समर्पित बजट- वित्त मंत्री
ये युवा शक्तियों का बजट है- वित्त मंत्री
AI हमें अच्छी तरह आगे ले जाएगा- वित्त मंत्री
GST का सरलीकरण हुआ है- वित्त मंत्री
2025 में 350 से ज्यादा सुधार शुरू- वित्त मंत्री
रिफॉर्म एक्सप्रेस तेजी से आगे बढ़ रहे
औद्योगिक क्षेत्र का कायाकल्प करेंगे- वित्त मंत्री
ये बजट गरीबी दूर करने वाला बजट
बजट 2026 की अहम घोषणाएं
बायोफार्मा के लिए 10 हजार करोड़
भारत वैश्विक बायोफार्मा हब बनेगा- वित्त मंत्री
शुगर, कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी- वित्त मंत्री
सेमीकंडकटर क्षेत्र में क्षमताओं का विस्तार
4 राज्यों में खनन कॉरिडोर बनेगा- वित्त मंत्री
केमिकल पार्कों का निर्माण होगा- वित्त मंत्री
लेबर कानूनों में बड़ा बदलाव- वित्त मंत्री
दुनिया के बाजारों से जुड़ना लक्ष्य
देसी कपड़ों के लिए विशेष मदद- वित्त मंत्री
पुराने इंडस्ट्रियल सेक्टर जिंदा करेंगे
देशभर में ODOP योजना लागू करेंगे
200 विरासतों का कायाकल्प होगा
महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू करेंगे
ज्यादा से ज्यादा नौकरियां देंगे- वित्त मंत्री
आत्मनिर्भर भारत के लिए 2 हजार करोड़
रेयर अर्थ मटेरियल पर राज्यों को मदद
टीयर 2 और 3 शहरों का विकास होगा
20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग बनेंगे- वित्त मंत्री
5 साल में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग बनेंगे
5 लाख+ आबादी वाले शहरों का विकास
सरकार छोटी कंपनियों से सीधे सामान खरीदेगी
बजट के तुरंत बाद सेंसेक्स 1600 अंक नीचे पहुंचा
केंद्रीय बजट भाषण के तुरंत बाद शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। सेंसेक्स में 1600 से अधिक अंकों की गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार गिरकर 80,804 अंक पर पहुंच गया। बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण का शेयर बाजार पर नेगेटिव असर पड़ा है।
साल 2026-27 में क्या-क्या होगा महंगा
खनिज उत्पाद होंगे महंगे
स्क्रैप उत्पाद होंगे महंगे
शराब उत्पाद होंगे महंगे
वायदा कारोबार करना हो जाएगा महंगा
साल 2026-27 में क्या-क्या होगा सस्ता
कैंसर, शुगर से जुड़ी दवाइयां
7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी
सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी
चमड़ा और कपड़ा निर्यात करना सस्ता होगा
जूते, बैट्री माइक्रोवेव ओवन सस्ता होगा
रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट
बजट भाषण की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी बजट घोषणा में कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जो हम आपको यहां बता रहे हैं।
वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत केंद्र, समुद्री प्लेन VGF की शुरुआत होगी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के लिए 40 हजार करोड़, 7 नई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे, वाराणसी से पटने के बीच फ्रेट कॉरिडोर बनेगा, शहर ही भारत के विकास के इंजन, पुणे-हैदराबाद-चेन्नई हाई स्पीड कॉरिडोर बनेगा, फोरन एक्सचेंज प्रबंधन की समीक्षा होगी, कस्बों के लिए 200 करोड़ के बॉन्ड की अमृत योजना, NRI भी भारत में निवेश कर सकेंगे, बैंकिंग क्षेत्र में और विकास करेंगे, सरकार खनिज कोरिडोर बनाएगी, 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, कार्बन कैप्चर के लिए 20 हजार करोड़, भारत का सर्विस सेक्टर और मजबूत होगा, देश में 3 नए AIIMS की घोषणा, जामनगर में WHO का केंद्र अपग्रेड होगा।
बुजुर्गों के लिए मजबूत केयर इकोसिस्टम, शुगर, कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी, 5 क्षेत्रीय मेडिकल सेंटर बनेंगे, देश में 3 नए आयुर्वेद AIIMS बनेंगे, वेटेनरी डॉक्टर, कॉलेज की क्षमता बढ़ेगी, AVCG कंटेंट क्रिएटर लैब बनाई जाएगी, 5 विश्वविद्यालय टाउनशिप बनेंगे, देश के हर जिले में गर्ल्स होस्टल बनेगा, 1.5 लाख मेडिकल केयर टेकर की ट्रेनिंग, क्वालिटी आयुर्वेद सामानों का एक्सपोर्ट, 4 टैलिस्कोप इंफ्रा फैसेलिटी की स्थापना, 10 हजार गाइडों के लिए ट्रेनिंग सेंटर, 20 पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइड होंगे, आंध्र और तमिलनाडु में बर्ड वॉचिंग ट्रल्स, भारत को दुनिया के लिए स्वास्थ्य केंद्र बनाएंगे, खेलों में बदलाव के लिए खेलो इंडिया मिशन, ग्लोबल बिग कैट समिट का आयोजन होगा।
भारत में 2030 तक 10 हजार पेशेवरों की जरुरत, मत्स्य पालन के लिए 500 अमृत जलाश्य, हिमाचल, उत्तराखंड, J&K में माउंट ट्रेल, पशु पालन क्षेत्र के लिए लोन देंगे, छोटे किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, नारियल, चंदन, काजू के फसलों को सहायता, भारत विस्तार AI टूल बनाया जाएगा, देश में SHE Marts बनाए जाएंगे, दिव्यांगों के लिए औद्योगिक ट्रेनिंग, राष्ट्रीय फाइबर योजना शुरू करेंगे, डेरी उत्पादों को और बढ़ावा देंगे, रांची, तेजपुर में मानसिक हेल्थ सेंटर, चंदन की खेती को बढ़ावा देने की योजना, हाई वैल्यू क्रॉप की खेती को बढ़ावा, पूर्वोत्तर राज्य में 5 पर्यटन केंद्र बनेंगे, उत्तर भारत में NIMHANS-2 बनेगा, पूर्वोत्तर राज्य में 4 हजार ई-बसें लाने की तैयारी, पूर्वोत्तर राज्य में बौद्ध सर्किट बनेंगे, खगोल विज्ञान को बढ़ावा दिया जाएगा, पूर्वोत्तर की मठ-मंदिरों का संरक्षण करेंगे, राष्ट्रीय फाइबर योजना शुरू करेंगे, जिला अस्पतालों में इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर बनाएंगे,पूर्वोत्तर राज्यों में 5 पर्यटन केंद्र बनेंगे।
दिव्यांग सहारा योजना शुरू करेंगे, राजकोषीय घाटा GDP का 4.3% रहेगा, इनकम टैक्स को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल 2026 से नया आयकर अधिनियम, मोटर एक्सीडेंट क्लेम में कोई ब्याज नहीं, इनकम टैक्स भरना और आसान होगा, विदेश यात्रा पैकेज पर टैक्स कम होगा, विदेश यात्रा करना अब सस्ता होगा,ITR 1-2 में 31 जुलाई तक रिटर्न संभव, 31 दिसंबर की जगह 31 जुलाई तक रिटर्न, दंड की जगह टैक्स देकर छूट, इनकम छिपाने पर सजा नहीं, 30% अतिरिक्त टैक्स, छोटे टैक्स अपराध के लिए सिर्फ जुर्माना, इनकम टैक्स देने वालों के लिए 2 कैटेगरी होगी, पहली कैटेगरी- विदेशी संपत्ति की घोषणा करने वाले, 6 महीने में विदेशी संपत्ति की घोषणा करनी होगी।
भारत में डेटा सेंटर बनाने वालों को छूट, MAT दर घटाकर 14% किया गया, टैक्स बढ़ने से शेयर बाजार में गिरावट, जूते और बैटरी सस्ती होगी, इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं, चमड़े और कपड़े निर्यात करना सस्ता, CNG और बायोगैस सस्ती होगी, शराब, स्क्रैप, खनिज महंगा, बीड़ी सस्ती,विमान निर्माण से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी, सेंसेक्स में 666 अंकों की गिरावट, सोलर से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी, गंभीर बीमारियों की 7 दवाएं सस्ती होंगी, कपड़े का आयात सस्ता होगा, कार्गो के नियम को आसान किया जाएगा, ऑनलाइन वस्तुओं की तुरंत कस्टम मंजूरी, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए कई कदम उठाए जाएंगे।









