भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर चर्चाएं जोरो पर हैं कि अब आगे क्या होगा। दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत के खिलाफ मैदान में उतरने से मना कर दिया। खास बात ये है कि ये फैसला पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान सरकार ने लिया। पाकिस्तानी महिला यूट्यूबर सना अमजद ने पाकिस्तान की जनता से बातचीत की। बातचीत के दौरान पाकिस्तान की जनता कहती हुई दिख रही है कि हमारी सरकार का फैसला बिल्कुल सही है। एक ने कहा- 'हम भूखे मर जाएंगे, लेकिन भारत के खिलाफ क्रिकेट नहीं खेलेंगे। बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ मैदान में उतरने से मना कर दिया था। ऐसे में कुछ लोगों ने वीडियो में ये भी कहा कि ये फैसला बांग्लादेश के साथ हुई कथित नाइंसाफी के कारण लिया गया।
मैच नहीं खेलने पर पाकिस्तान को कितनी पेनल्टी देनी पड़ेगी ?
अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 नहीं खेलता तो उसे एक बड़ी पेनल्टी चुकानी पड़ सकती है। भारत-पाकिस्तान टी20 मैच की कीमत 500 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। भारतीय रुपयों में ये कीमत लगभग 4,500 करोड़ है जिसमें ब्रॉडकास्टिंग, विज्ञापन और टिकट बिक्री, स्पॉन्सरशिप, लीगल सट्टेबाजी और डिजिटल एंगेजमेंट भी शामिल है। ऐसे में यदि भारत-पाकिस्तान मैच रद्द हुआ तो PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) को बड़ा नुकसान हो सकता है। भारत को भी इससे नुकसान होगा। बता दें कि मैच रद्द होने की स्थिति में भारत और पाकिस्तान दोनों को करीब 200-200 करोड़ का नुकसान हो सकता है।
ब्रॉडकास्टर्स को होगा 250 करोड़ का भारी नुकसान
बता दें सबसे ज्यादा खर्च टीवी और डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग में किया जाता है। भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच के लिए विज्ञापन दरें विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा होती हैं। इसे ऐसे समझ लीजिए कि 10 सेकंड के स्लॉट के लिए 25 से 40 लाख रुपए के बीच खर्च होता है। सिर्फ विज्ञापन की बात करें तो कमाई करीब 300 करोड़ रुपए के आसपास होगी है। यानी भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 इससे दोगुना से भी ज्यादा कीमती है।
यहां आसान भाषा में समझे
1.भारत-पाकिस्तान मैच का अनुमानित रेवेन्यू- 25 करोड़ डॉलर
2. बॉडकास्टर्स को होने वाला नुकसान- 200 से 250 करोड़ रुपए
3. भारत को बिना खेले कितने पॉइंट मिलेंगे- 2 प्वॉइंट
4. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सलाना आय- 3.55 करोड़ डॉलर
अगर पाकिस्तान सरकार फैसले पर कायम रहती है तो क्या होगा?
अगर पाकिस्तान सरकार आगे भी भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से पूरी तरह मना कर दे और अपने फैसले पर कायम रहे तो भारत-पाकिस्तान मैच रद्द हो जाएगा। इससे ब्रॉडकास्टर्स से लेकर विज्ञापन तक बहुत बड़ा नुकसान होगा। ब्रॉडकास्टर्स को कुल नुकसान 370 से 400 करोड़ तक का नुकसान होगा जिससे उसके सदस्य बोर्ड्स को मिलने वाली रकम भी कम हो जाएगी। भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे बड़े क्रिकेट बोर्ड्स ऐसे नुकसान को झेल सकते हैं लेकिन जब बात छोटे बोर्ड्स पर आती है तो ये पूरी तरह ICC की फंडिंग पर निर्भर हैं। ऐसे में BCCI पर इसका असर सीमित रह सकता है, लेकिन PCB के लिए ये नुकसान काफी बड़ा हो सकता है।
PCB को ICC की कमाई का इतना हिस्सा मिलता है
PCB को ICC की कुल कमाई का करीब 5.75% हिस्सा मिलता है। ये सालाना लगभग 34.5 मिलियन डॉलर है बशर्ते वो ICC इवेंट्स में हिस्सा ले। अगर पाकिस्तान क इस फैसले के बाद PCB खुद मैच से हटता है तो ये फोर्स मेज्योर क्लॉज के तहत नहीं आएगा। ऐसे में PCB को बीमा से कोई सुरक्षा नहीं मिलेगी। PCB पर जुर्माना, भुगतान रोका जाना या ब्रॉडकास्टर्स की ओर से कानूनी कार्रवाई का खतरा बढ़ जाएगा।
पीसीबी की सलाना आय है इतनी

Image Credit: ICC
बतादें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सालाना आय करीब 3.55 करोड़ डॉलर है। वॉकओवर की स्थिति में हालांकि भारत को पूरे अंक मिल जाएंगे, लेकिन ICC के पास PCBपर वित्तीय जुर्माना लगाने का अधिकार बरकरार रहेगा।
ICC और PCB के पूर्व संचार प्रमुख समी-उल-हसन बर्नी ने इस मैच की आर्थिक गंभीरता का जिक्र करते हुए कहा कि जहां तक प्रतिबंध या नुकसान की बात है, एक मैच की लागत 25 करोड़ डॉलर है। पाकिस्तान की सालाना आय 3.55 करोड़ डॉलर है। ऐसे में अंतर बहुत बड़ा है।
बांग्लादेश के समर्थन में है पाकिस्तान
कहा ये भी जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार अपने इस फैसले के पीछे कहीं न कहीं बांग्लादेश का समर्थम कर रही है। पाकिस्तानी महिला यूट्यूबर सना अमजद ने जब वायरल वीडियो में लोगों से बात कि तो कई पाकिस्तानी लोगों ने कहा कि ICC और भारत ने बांग्लादेश के साथ गलत किया इसलिए पाकिस्तान सरकार अब बांग्लादेश के साथ खड़ी है। एक ने कहा कि अगर आगे बांग्लादेश के साथ कुछ गलत होता है तो पाकिस्तान की जनता उनके लिए आवाज उठाएगी।
पाकिस्तान की जर्सी लॉन्चिंग भी रोकी
पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद पाकिस्तान ने अपनी नई टीम जर्सी की लॉन्चिंग भी रोक दी है। पाकिस्तानी महिला यूट्यूबर सना अमजद के वायरल वीडियो में लोगों का कहना है कि जर्सी पर भारत का नाम लिखना जरूरी नहीं है। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि सिर्फ श्रीलंका जैसे न्यूट्रल देशों का नाम लिखा जाए।
भारत है पाकिस्तान से आगे
बता दें कि पिछले महीने ही पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया था। ये टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना था। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज को 4-1 से अपने नाम की थी। दूसरी तरफ, ICC T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।









