Sanchar Saathi App को लेकर पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं। कई पोस्ट और वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह ऐप आपकी हर मूवमेंट को ट्रैक करता है और फोन की जासूसी करता है। लोग इसे एक “स्पाई टूल” बताकर डर फैला रहे हैं। लेकिन हकीकत बिल्कुल अलग है।
असल में संचार साथी ऐप दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा बनाया गया एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है जिसका असली मकसद सिर्फ यूजर्स को फ्रॉड, चोरी और फेक SIM से बचाना है। यह किसी भी तरह से आपकी प्राइवेसी में दखल नहीं देता।
क्या यह ऐप आपके कॉल, चैट या लोकेशन ट्रैक करता है?
नहीं, यह पूरी तरह अफवाह है।
संचार साथी ऐप-
- आपके कॉल रिकॉर्ड
- चैट
- फोटो
- लोकेशन
- कैमरा या माइक्रोफोन
किसी भी चीज को बिना आपकी अनुमति एक्सेस नहीं करता।
ऐप केवल वे फीचर्स इस्तेमाल करता है जिनका काम है।
- चोरी हुए फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक करना
- फेक IMEI की जांच
- आपके नाम पर जारी SIM की वैधता बताना
इसके अलावा इसे किसी भी पर्सनल डेटा की जरूरत नहीं होती।
तो फिर लोग डर क्यों रहे हैं?
सोशल मीडिया पर डर वाली बातें बेहद तेजी से फैल जाती हैं। कम tech knowledge वाले लोग गलत जानकारी को सच समझ लेते हैं। जैसे किसी ने कह दिया कि ऐप IMEI चेक करता है, तो लोग सोच लेते हैं कि शायद फोन की हर फाइल देख लेता होगा। जबकि IMEI सिर्फ एक Device ID है, इससे आपकी चैट और लोकेशन जैसी चीजें एक्सेस नहीं होतीं।
क्या आपकी प्राइवेसी सच में सुरक्षित है?
हां, बिल्कुल।
अगर ऐप को ऑफिशियल Google Play Store या DoT की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया है, तो यह आपकी प्राइवेसी को बिल्कुल नुकसान नहीं पहुंचाता।
ऐप - निजी डेटा स्टोर नहीं करता
- बिना परमिशन कुछ भी एक्सेस नहीं करता
- सरकारी डेटा प्रोटेक्शन नियमों के तहत काम करता है
-यह सिर्फ वही डेटा उपयोग करता है जिसकी जरूरत होती है, जैसे चोरी हुए फोन का IMEI नंबर।
संचार साथी ऐप असल में करता क्या है?
- फेक SIM की पहचान
- चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करना
- फ्रॉड कॉल्स से सुरक्षा
- डिवाइस का असली IMEI चेक करना
यानी यह ऐप आपकी जासूसी नहीं, बल्कि आपकी डिजिटल सुरक्षा बढ़ाने का काम करता है।संचार साथी ऐप को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें गलत हैं। यह ऐप न तो आपका डेटा देखता है और न ही किसी तरह की निगरानी करता है। यह सिर्फ एक सुरक्षित टूल है जो आपको मोबाइल फ्रॉड से बचाता है।









