नए साल में Realme जल्द अपना नया फोन लॉन्च कर सकता है। इस फोन का नाम Realme Neo 8 है। कंपनी जनवरी के आखिरी दिनों में इस नए फोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च कर सकती है। कपंनी ने इस फोन की खासियत बताते हुए कहा कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट हो सकता है जो इस फोन को दमदार पावर देगा। डिवाइस में और क्या-क्या खास मिल सकता है आइए इस आर्टिकल में बताते हैं।

 

स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस है Realme Neo 8


Realme Neo 8 पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आ सकता है, जो फोन को दमदार पावर देगा। लीक्स के अनुसार Realme Neo 8 का AnTuTu स्कोर 3.58 मिलियन क्रॉस कर चुका है, जिसके बाद ये अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले एंड्रॉयड डिवाइस में से एक बन गया है।

 

इस नए फोन में 6.78 इंच का फ्लैट सैमसंग AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है और इसका रिफ्रेश रेट 165Hz तक का हो सकता है। कैमरा की बात करें तो Realme Neo 8 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा कैमरे के बगल में एक खास अवेकनिंग हेलो लाइटिंग भी मिल सकती होगी, जो कॉल और नोटिफिकेशन के लिए डायनामिक रूप से जलेगी।

 

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग की सुविधा

 

Realme Neo 8 में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिल सकती है। साथ ही  80W वायर्ड चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की संभावना है। ऐसे में यदि आप गेमिंग के शौकीन हैं तो लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन के टेंपरेचर को कंट्रोल में रख सकेंगे। इतना ही नहीं, फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन और IP68/69 डस्ट और वॉटर-रेसिस्टेंट की सुविधा भी मिल सकती है।

 

Realme Neo 8 जल्द होगा भारत में लॉन्च

 

Realme Neo 8 सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय बाजार में भी जल्द ये फोन देखने को मिल सकता है। इसकी कीमत लगभग 29,990/- भारतीय रुपया हो सकती है। 12 GB RAM, 256 GB,  इनबिल्ट, 50 MP + 12 MP + 2 MP Triple Rear & 32 MP फ्रंट कैमरे की सुविधा के साथ आजकल ये फोन चर्चा का विषय बना हुआ है।