आपके फोन के SMS में हर रोज हजारों मैसेज आते हैं। SMS के पीछे P,S,T,G इन अल्फाबेट में से कोई एक प्रयोग होता है। अगर ये अल्फाबेट मैसेज में प्रयोग हो रहे हैं तो समझ जाइए कि ये आपके लिए सुरक्षित है और आप इसे ओपन कर सकते हैं।

 

SMS में -P,-S,-T,-G का मतलब

 

  • -P: प्रमोशनल मैसेज जैसे ऑफर, डिस्काउंट और मैसेज 
  • -S: सर्विस (बैंक, टेलीकॉम, सर्विस अलर्ट)
  • -T: ट्रांजेक्शनल (OTP,पेमेंट और कन्फर्मेशन)
  • -G: गवर्नमेंट (सरकारी नोटिस, पब्लिक सर्विस)

 

SMS में ये अल्फाबेट न दिखे तो क्या करें?

 

अगर कोई SMS ऐसा आया है जिसमें ये अल्फाबेट मिसिंग है तो मैसेज को ओपन मत कीजिए, भूलकर भी नहीं। ये मैसेज फर्जी है। मैसेज तुरंत डिलीज करें और उस नंबर को ब्लॉक कर दें। साथ ही DND पर शिकायक करें। बता दें आपको कि साइबर स्कैम रोकने के लिए सरकार ने 2025 से ये नियम लागू किया था कि हर वैध SMS के साथ -P,-S,-T,-G इसमे से कोई एक अल्फाबेट उपयोग करना अनिवार्य है। इससे असली और नकली मैसेज का आसानी से पता लग जाता है। याद रखें, हर वैध SMS के अंत में -P,-S,-T,-G जैसे कोड जरूरी कर दिए गए हैं। सावधान रहें, सतर्क रहें।

 

DND शिकायत कैसे करें?

 

आप 1909 पर SMS/Call करें या TRAI DND App का उपयोग करें।

 

स्कैम मैसेज पहचानने के अन्य संकेत

 

  • मैसेज में लिंक (bit.ly, tinyurl) हो
  • तुरंत कार्रवाई करने का दबाव: “अभी क्लिक करें”, “खाता बंद हो जाएगा”
  • इनाम या लॉटरी का लालच
  • स्पेलिंग या भाषा में गलती
  • ऐसे मैसेज आएं तो कभी लिंक न खोलें।

 

साइबर हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करें

 

अगर आपके पास कोई अवैध मैसेज आता है तो Cyber Crime Helpline: 1930 पर कॉल करके इसकी शिकायक करें। साथ ही cybercrime.gov.in की वेबसाइट पर लिखित शिकायत दर्ज करवाएं।

 

इन बातों का रखें ध्यान

 

  • बैंक कभी भी OTP, PIN या पासवर्ड SMS में नहीं मांगता
  • सरकारी मैसेज हमेशा -G के साथ आता है
  • संदिग्ध मैसेज आने पर मैसेज डिलीट करें और उस नंबर को जल्द से जल्द ब्लॉक कर दें।