टेक जाइंट एप्पल (Apple) का अगला फोन, iPhone 18 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। यह अपडेट एप्पल लवर्स के लिए एक झटका भी हो सकता है क्योंकि कयास यह लगाए जा रहे हैं कि iPhone 18 के दाम बढ़ सकते हैं और इसकी उम्मीद साल 2025 से ही की जा रही थी। हालांकि अभी तक इसके दामों को लेकर आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। आपको बता दें कि iPhone 18 इसी साल यानी 2026 के सितंबर महीने तक लॉन्च हो सकती है।

 

अपकमिंग Apple iPhone 18 की कीमत मायूस कर सकती है। हालांकि इस फोन में कई अपग्रेड सिस्टम होंगे साथ ही ये महंगी भी हो सकती है। डिजाइन से लेकर हार्डवेयर तक, कई बड़े बदलावों को ध्यान में रखते हुए ये कयास लगाए जा रहै हैं। आइए बताते हैं कि Apple iPhone 18 में कौन-कौन-सी सुविधाएं मिलेगी।

 

iPhone 18 में मिल सकते हैं ये फीचर्स

 

सबसे बड़ी वजह चिपसेट की बढ़ती लागत है। Apple अपने A20 Pro चिपसेट को TSMC के 2nm प्रोसेस नोड पर बनवाने की तैयारी कर रहा है। ये फोन के परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिहाज से बड़ा अपग्रेड होगी। ऐसे में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत पर असर पड़ना लाजमी है।

 

2nm फैब्रिकेशन में 12-इंच सिलिकॉन वेफर का इस्तेमाल होगा, इस सिलिकॉन वेफर की कीमत करीब $30,000 पहुंच गई है। Apple को A20 या A20 Pro चिप के लिए करीब $280 प्रति यूनिट तक खर्च करना पड़ सकता है। इस कारण कंपनी के लिए iPhone 18 Pro को मौजूदा कीमत पर बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होगा।

 

कंपनी के सामने दो ऑप्शन होंगे- या तो कंपनी अतिरिक्त खर्च को झेले या प्रॉफिट मार्जिन में कटौती करे। कैमरा हार्डवेयर में होने वाले बदलाव भी iPhone 18 Pro की लागत को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, इसे पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। फिलहाल कंपनी ने iPhone 18 Pro की कीमत को लेकर आधिकारिक सूचना साझा नहीं की है। बता दें कि कंपनी ने iPhone 17 Pro को भारत में 1,34,900 रुपए में लॉन्च किया था वहीं iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,49,900 रुपए रखी थी।