अगर आप भी व्हाट्सएप के हर मैसेज सीन करते हैं चाहे वो आपके दोस्तों के हैं या कोई अनजान नंबर से आए हो, तो सावधान हो जाइए। ऐसा करना खतरे का संकेत है। आज आपको हम बताते हैं कि कैसे व्हाट्सएप पर सिर्फ एक सेटिंग करके आप फ्रॉड मैसेज और वीडियो या ऑडियो कॉल से बच सकते हैं।

 

व्हाट्सएप पर unknown number से ऐसे रहे सावधान

 

  • अपना व्हाट्सएप ओपन करें और दाएं साइड कॉर्नर में मौजूद तीन डॉट को क्लिक करें। इसके बाद setting ऑप्शन में जाएं। फिर privacy पर क्लिक करें।
  • इसके बाद advanced ऑप्शन क्लिक करें और वहां एक ऑप्शन मिलेगा आपको, Messages from unknown numbers , इसे ऑफ कर दें। ऐसा करने से अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज अब आपको परेशान नहीं करेंगे।

 

इन बातों का भी रखें ध्यान

 

  1. अपने व्हाट्सएप पर Two Step Verification को इनेबल कर दें। इससे आपका अकाउंट और भी सुरक्षित हो जाएगा।
  2. अपने प्रोफाइल पिक और स्टेटस सिर्फ अपने संपर्कों तक ही सीमित रखें।
  3. व्हाट्सएप पर किसी अनजान नंबर से आने वाले लिंक या फाइल को क्लिक न करें।
  4. अगर आपको फिर भी कोई फ्रॉड मैसेज आता है तो सबसे पहले उसे रिपोर्ट करें और नंबर को ब्लॉक कर दें।
  5. व्हाट्सअप वेब का सावधानी से प्रयोग करें। ये सुनिश्चित करें कि उपयोग के बाद log out जरूर करें। इससे आपके अकाउंट का misuse नहीं होगा।
  6. अपने फोन को अपडेट रखें। अपने व्हाट्सएप को भी हमेशा अपडेट रखें।
  7. अनजान नंबर से आने वाले कॉल न उठाएं। तुरंत ब्लॉक करें।
  8. ध्यान रखें, व्हाट्सएप पर पैसे ने भेजे। भले ही कोई अनजान व्यक्ति आपको कितना ही आकर्षक ऑफर क्यों न दे रहा हो, भूलकर भी ये गलती नहीं करें।
  9. अपने व्हाट्सएप अकाउंट को सुरक्षित रखें। एक मजबूत पासवर्ड लगाएं और टू स्टेप वेरिफिकेशन भी करें।
  10. व्हाट्सअप ग्रुप में सावधानी रखें।  ये सुनिश्चित करें कि ये ग्रुप सुरक्षित है या नहीं और यहां का एडमिन विश्वसनीय है कि नहीं।
  11. अनजान नंबर से आने वाले फाइल्स को डाउनलोड नहीं करें। 
  12. व्हाट्सएप पर निजी जानकारों साझा नहीं करें। जैसे बैंक अकाउंट डिटेल्स, पासवर्ड आदि।
  13. व्हाट्सएप को नियमित रूप से अपडेट करें।

 

इन बातों का आप ध्यान रखेंगे तो व्हाट्सएप पर फ्रॉड से बच जाएंगे।