E-Aadhaar pdf को आप किसी भी सरकारी काम या बैंक खाता खुलवाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आधार कार्ड की ओरिजिनल हार्ड कॉपी की तरह ही वैध है। इस आधार कार्ड को आप सिम जांच, केवाईसी प्रक्रिया में प्रमाण के तौर पर भी दिखा सकते हैं।
ई आधार आपके आधार कार्ड का डिजिटल pdf कॉपी है जिसे आप घर बैठे unique identification authority of India (UIDAI) की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
ई आधार कार्ड डाउनलोड करने का सही तरीका
ध्यान दें कि ई आधार कार्ड उसी नंबर से डाउनलोड होगा जो आधार में पहले से आपने रजिस्टर किया है। आपको उस नंबर पर ओटीपी रिसीव होगा, जिसकी मदद से आप ई आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले, UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Download aadhaar या e aadhaar का विकल्प चुने।
2. अब जो नया पेज खुलकर आया है वहां अपना आधार कार्ड नंबर भरना है। अपना पूरा नाम और पिनकोड डालें।
3. कैप्चा भरने के बाद send otp पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
4. इसके बाद यहां अपना ओटीपी डालें और सबमिट कर दें। इसके बाद आपका ई आधार पीडीएफ फॉर्म में तुरंत डाउनलोड हो जाएगा।
5. ई आधार पीडीएफ सुरक्षित होता है। इस पीडीएफ को खोलने के लिए आपके नाम के फर्स्ट 4 अक्षर+डेट ऑफ ईयर डालें। जैसे - यदि आपका नाम राहुल है और डेट ऑफ ईयर 2001 तो पासवर्ड होगा RAHU2001
ई आधार कार्ड का उपयोग ऐसे करें
E-Aadhaar pdf को आप किसी भी सरकारी काम या बैंक खाता खुलवाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आधार कार्ड की ओरिजिनल हार्ड कॉपी की तरह ही वैध है। इस आधार कार्ड को आप सिम जांच, केवाईसी प्रक्रिया में प्रमाण के तौर पर भी दिखा सकते हैं।
ई आधार कार्ड ऐसे वक्त में बेहद फायदेमंद है जब आजकल डिजिटलाइजेशन का दौर चल रहा है, और साथ ही साथ इससे आधार कार्ड गुम होने का खतरा भी नहीं रहेगा।









