चाइना का 'Are You Dead' ऐप बताएगा कि आप जिंदा हैं या नहीं। आपको ये ऐप अपने फोन में बस डाउनलोड करना है। हर 48 घंटे में आपको इस ऐप को बताना होगा कि आप जिंदा हैं। 'Are You Dead' ऐप की ये खासियत हर किसी को चौंका रही है। ये ऐप खासतौर पर घर से दूर अकेले रहने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। आपको हर 48 घंटे में इस ऐप पर बताना होगा कि आप जिंदा हैं और यदि आप ऐसा नहीं करते तो ये आपके परिवार वालों को खतरे का संकेत खुद दे देगा। ये ऐप आपके चुने हुए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को एक अलर्ट भेज देगा कि शायद यूजर ठीक नहीं है, कुछ गड़बड़ है।

 

अपने इसी खास फीचर की वजह से 'Are You Dead' ऐप तेजी से वायरल हो रहा है। टेक समुदाय और सोशल मीडिया पर आजकल इस ऐप की खूब चर्चा हो रही है। अब ये चीन के Apple App Store पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले पेड ऐप में से एक है। 

 

'Are You Dead' ऐप के बारे में जानें

 

चाइना का ये ऐप safety-check ऐप की तरह काम करता है। यूजर को हर 48 घंटे में इस ऐप पर बटन दबाकर अपने जिंदा होनी की पुष्टि करनी पड़ती है। अगर यूजर दो बार लगातार check-in मिस कर देता है तो ये आपके द्वारा चुने गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर को अलर्ट भेज देगा कि यूजर ठीक नहीं है। 

 

इस ऐप का इंटरफेस बहुत आसान है। इस ऐप में एक बड़ा-सा बटन है जिसपर आपको हर 48 घंटे में 'I’m Alive' टैप करना होता है। इस ऐप में कोई लॉग-इन, प्रोफाइल या सोशल फीचर नहीं है, ऐसे में डेटा की चिंता किए बिना इस ऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

चीन में घर से दूर रहने वालों की संख्या बढ़ रही है। अनुमान के मुताबिक, साल 2030 तक घरों से दूर रहने वालों की संख्या बढ़कर 200 मिलियन तक पहुंच सकती है। ऐसे में ये ऐप घर से दूर रहने वालों के लिए मददगार साबित हो रहा है।