8 जनवरी 2026 को लॉन्च हुई OPPO Reno15 Series साल की सबसे चर्चित स्मार्टफोन सीरीज बन गई है। इसे खासतौर से ट्रैवल, फोटोग्राफी और कंटेंट क्रिएशन के लिए तैयार किया गया है। ये 200MP कैमरा और AI तकनीक से लैस स्मार्टफोन ग्राहकों को अपनी ओर आर्कषित कर रहा है।

 

OPPO ने 8 जनवरी 2026 को साल की अपनी पहली फोन Series लॉन्चिंग की। इसका नाम Oppo Reno15 Series है। दावा किया जा रहा है कि ट्रैवल, फोटोग्राफी और कंटेंट क्रिएशन के लिए ये iPhone से भी बेस्ट है। OPPO का कहना है कि इस फोन Series को खासतौर से फोटो और वीडियो एक्सपीरियंस को नए स्तर पर बेहतर बनाने के लिए ही तैयार किया गया है। इस बार Reno सीरीज सिर्फ एक फोन नहीं बल्कि क्रिएटिव कंटेंट और ट्रैवल-फोटोग्राफी के लिए स्मार्ट टूल के रूप में लॉन्च हुई है। आइए आपको बताते हैं कि OPPO Reno15 Series में और क्या-क्या खास फीचर मिलने वाले हैं।

 

OPPO Reno15 Series में मिलेंगे ये फीचर

 

Reno15 Pro और Reno15 Pro Mini में आपको 200MP का मेन कैमरा दिया जा रहा है, इसकी मदद से हर फ्रेम में बेहतरीन डिटेल कैप्चर हो पाएगा। ट्रैवल और हाई-डेफिनिशन फोटोग्राफी के लिए ये Series बेस्ट बताए जा रहे हैं। 
इतना ही नहीं इसमें 50MP Telephoto Portrait & Ultra-Wide Camera दिया जा रहा है। इसकी ममद से Portrait शॉट्स में प्रीमियम लुक क्लीक कर सकेंगे। आपको इसमें 50MP Ultra-Wide लेंस 100° के वाइड व्यू के साथ ग्रुप फोटो और लैंडस्केप शॉट्स मिलेंगे।

 

Reno15 Pro और Reno15 Pro Mini AI आधारित इमेज एडिटिंग करने में मदद करेगा। Series में AI Editor 3.0 का फीचर है जो एडिटिंग को और भी शानदार बनाता है। AI Portrait Glow, AI Motion Photo Slow-Mo और Popout फीचर इस Series में आपको मिलेंगे। ऐसे फीचर का उपयोग करके आपकी फोटो सोशल मीडिया के लिए scroll-stopping बन सकती है।

 

4K HDR 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग इस Series को और भी धमाकेदार बनाता है।  Pro और Pro Mini मॉडल्स के सभी कैमरों से 4K HDR 60fps वीडियो शूटिंग की जा सकती है। वहीं Ultra-Steady stabilization फीचर्स व्लॉगिंग और मूविंग शूट्स को स्मूद बनाती है।