गूगल मैप एक ऐसा फीचर देता है जिसकी मदद से आप जहां जाना चाहते हैं वहां सही समय पर पहुंच जाएंगे। गूगल मैप का Set Arrival Time फीचर चर्चाओं में है। अगर आप इस फीचर को सेट कर लें तो मैप पर टाइम सेट करके उसी समय पर ये आपको पहुंचा देगा। Set Arrival Time फीचर के इस्तेमाल करने से गूगल मैप आपको बताएगा कि यदि आपको इस जगह इतने टाइम तक पहुंच जाना है तो कब घर से निकलना सही होगा ताकि आप डेस्टनी तक सही समय में पहुंच पाओ।
Set Arrival Time फीचर है बेहद मददगार
गूगल मैप का ये खास फीचर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो मीटिंग, ट्रेन, फ्लाइट या किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जाने के लिए अकसर लेट हो जाते हैं। ये फीचर आपकी यात्रा की टाइम टू टाइम सारी डिटेल आपसे साझा करेगा। कब घर से निकलना है, किस रास्ते जाना सही रहेगा आदि। रोजमर्रा के कामों में आप इस फीचर का इस्तेमाल जरूर करें।
Set Arrival Time फीचर का ऐसे करें इस्तेमाल
गूगल मैप खोलें और उस जगह का पता डालें जहां आपको जाना है। इसके बाद Directions पर क्लीक करें और अपनी यात्रा बाइक से करना है या कार से व्हीकल का नाम बताएं। अब स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर क्लीक करें। यहां आपको Set Arrival Time का फीचर मिलेगा। इस ऑपशन को चुनें और उस समय को सेट कर दें जब आप वहां पहुंचना चाहते हैं।
इस फीचर को चुनने के बाद गूगल मैप उस वक्त की ट्रैफिक स्थिति देखकर आपको सही डिपार्चर समय बताएगा। कुछ डिवाइस में ये ऐप रिकॉल टाइम रिमाइंडर भी भेजता है ताकि आप समय रहते निकल सकें।
Set Arrival Time फीचर का उपयोग करने से न सिर्फ आपकी यात्रा सुगम होती है बल्कि भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की भी बचत होती है। अब आप ऑफिस जाएं, ट्रेन या फ्लाइट हो बिल्कुल भी मिस नहीं होगी।









