अगर आप नए Bluetooth Headphones खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट 5,000 रुपये तक है, तो मार्केट में आपके पास कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। पहले जहां अच्छे वायरलेस हेडफोन खरीदने के लिए 10-15 हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे, वहीं अब 5 हजार रुपये से कम कीमत में भी बेहतरीन साउंड, लंबी बैटरी, शानदार कॉलिंग और Active Noise Cancellation (ANC) जैसे फीचर्स मिलने लगे हैं।

हालांकि इतने सारे विकल्पों के बीच सही हेडफोन चुनना आसान नहीं होता। कोई बैटरी में बेहतर है, कोई साउंड क्वालिटी में, तो कोई गेमिंग और कॉलिंग के लिए ज्यादा अच्छा माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी कन्फ्यूज हैं कि कौन-सा Bluetooth Headphone खरीदें, तो यह जानकारी आपके काम आएगी।

 

सबसे पहले अपनी जरूरत समझिए

हेडफोन खरीदने से पहले यह तय करना जरूरी है कि आपको उसका इस्तेमाल किस काम के लिए करना है।अगर आपका ज्यादातर समय म्यूजिक सुनने में जाता है, तो ऐसे हेडफोन चुनें जिनमें दमदार Bass और Balanced Sound मिले। अगर Work From Home करते हैं, तो अच्छी माइक्रोफोन क्वालिटी और Noise Cancellation ज्यादा जरूरी होगी। वहीं गेमिंग करने वालों को Low Latency और Stable Bluetooth Connectivity वाले हेडफोन देखने चाहिए। यानी हर व्यक्ति के लिए सबसे अच्छा हेडफोन अलग हो सकता है।

 

Sony

5 हजार रुपये के बजट में Sony के कुछ मॉडल आज भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। कंपनी के एंट्री-लेवल Bluetooth Headphones अच्छी साउंड क्वालिटी, मजबूत बिल्ड और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू के लिए जाने जाते हैं। अगर आप ऐसा हेडफोन चाहते हैं जो कई साल तक आराम से चले और जिसकी ऑडियो क्वालिटी लगातार अच्छी बनी रहे, तो Sony एक मजबूत विकल्प माना जाता है। 

 

boAt

पिछले कुछ सालों में boAt ने बजट ऑडियो सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाई है। कंपनी के Bluetooth Headphones में लंबी बैटरी, दमदार Bass, आकर्षक डिजाइन और किफायती कीमत देखने को मिलती है। कॉलेज स्टूडेंट्स और रोजाना म्यूजिक सुनने वाले लोगों के बीच boAt काफी लोकप्रिय है। अगर आपका बजट सीमित है और आप कम कीमत में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं, तो boAt के कई मॉडल अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

 

Noise

अब Noise केवल स्मार्टवॉच तक सीमित नहीं है। कंपनी के Bluetooth Headphones भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। Noise के नए हेडफोन में अच्छी बैटरी, आरामदायक डिजाइन और बेहतर कॉलिंग क्वालिटी देखने को मिलती है। कई मॉडल्स में ANC और मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं, जो इस कीमत में पहले कम देखने को मिलती थीं।

 

PTron 

अगर आपका बजट 2 हजार रुपये से भी कम है, तो PTron के कुछ मॉडल भी अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। हालांकि इनकी साउंड क्वालिटी Sony जैसी नहीं होती, लेकिन सामान्य इस्तेमाल, ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉल और रोजाना म्यूजिक सुनने के लिए ये ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हैं। कम बजट वाले ग्राहकों के बीच PTron तेजी से अपनी जगह बना रहा है। 

 

केवल Bass देखकर खरीदना सही नहीं

कई लोग सिर्फ ‘Extra Bass’ देखकर हेडफोन खरीद लेते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा Bass होने पर गाने के बाकी इंस्ट्रूमेंट्स और वोकल्स दब जाते हैं। अगर आप हर तरह का म्यूजिक सुनते हैं, तो Balanced Sound वाला हेडफोन ज्यादा अच्छा रहेगा। वहीं EDM या पंजाबी गाने सुनने वालों को थोड़ा Bass वाला मॉडल पसंद आ सकता है।

 

बैटरी बैकअप भी है बेहद जरूरी

आजकल लगभग सभी Bluetooth Headphones लंबी बैटरी के साथ आते हैं। कई मॉडल 40 से 70 घंटे तक का बैकअप देने का दावा करते हैं। अगर आप रोजाना ऑफिस, कॉलेज या सफर में हेडफोन इस्तेमाल करते हैं, तो कम से कम 40 घंटे की बैटरी वाला मॉडल चुनना बेहतर रहेगा। Fast Charging सपोर्ट भी एक अच्छा फीचर माना जाता है क्योंकि इससे कुछ ही मिनट चार्ज करके कई घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

ANC कितना जरूरी है?

Active Noise Cancellation यानी ANC ऐसा फीचर है जो बाहर के शोर को काफी हद तक कम कर देता है। अगर आप ट्रेन, फ्लाइट, मेट्रो या भीड़भाड़ वाली जगहों पर ज्यादा रहते हैं, तो ANC वाला हेडफोन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। हालांकि 5 हजार रुपये से कम कीमत में मिलने वाला ANC प्रीमियम हेडफोन्स जितना प्रभावी नहीं होता, लेकिन फिर भी सामान्य शोर कम करने में मदद करता है। 

 

खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

हेडफोन खरीदने से पहले केवल ब्रांड पर भरोसा न करें। उसकी Comfort, Ear Cushion, Weight, Bluetooth Version, माइक्रोफोन क्वालिटी और Warranty भी जरूर देखें। अगर आप लंबे समय तक हेडफोन पहनते हैं, तो हल्का और आरामदायक मॉडल ही चुनें। भारी हेडफोन कुछ घंटों बाद सिर और कानों पर दबाव डाल सकते हैं।

 

इस बजट में अच्छे विकल्प कौन-कौन से हैं?

5 हजार रुपये के अंदर कई अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं। उदाहरण के तौर पर Sony WH-CH520, JBL Tune 520BT, boAt Rockerz Plus 550, Noise Airwave Max XR और कुछ अन्य मॉडल फीचर्स और कीमत के लिहाज से अच्छे माने जाते हैं। इनमें बैटरी, कॉलिंग और साउंड का संतुलित अनुभव मिलता है। 

 

ऑनलाइन खरीदें या ऑफलाइन?

अगर आपको किसी खास मॉडल की जानकारी है, तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अक्सर बेहतर ऑफर और डिस्काउंट मिल जाते हैं। लेकिन अगर पहली बार हेडफोन खरीद रहे हैं, तो ऑफलाइन स्टोर पर जाकर पहनकर देखना बेहतर रहेगा। इससे आपको उसकी फिटिंग, वजन और साउंड का अंदाजा पहले ही लग जाएगा।

 

हमारी राय

अगर आपका बजट 5,000 रुपये तक है, तो आज के समय में आपको अच्छा Bluetooth Headphone खरीदने के लिए ज्यादा समझौता करने की जरूरत नहीं है। Sony उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो बेहतरीन ऑडियो और भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं। boAt कम कीमत में ज्यादा फीचर्स देने के लिए जाना जाता है, जबकि Noise और PTron भी अपने-अपने बजट में अच्छी वैल्यू देते हैं। खरीदने से पहले सिर्फ कीमत या ब्रांड न देखें, बल्कि यह भी सोचें कि आपको हेडफोन किस काम के लिए चाहिए। सही जरूरत के हिसाब से चुना गया हेडफोन ही लंबे समय तक आपको सबसे बेहतर अनुभव देगा।