मिड साइज़ SUV सेगमेंट में मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है। टाटा मोटर्स ने अपनी नई Tata Sierra लॉन्च कर दी है। मार्केट में इसका सीधा मुकाबला पॉपुलर Kia Seltos से होगा। दोनों SUVs फीचर्स, इंजन, माइलेज और कीमत में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। अगर आप इन दोनों में से किसी एक को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह तुलना आपके लिए काफी मददगार होगी।

 

इंजन और परफॉर्मेंस


Tata Sierra में कंपनी ने 1.5 लीटर के तीन इंजन ऑप्शन दिए हैं। ये इंजन 75.8 kW पावर और 139 Nm का टॉर्क देते हैं। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। वहीं Kia Seltos में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 115 PS पावर और 144 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल, IVT और iMT जैसे विकल्प मिलते हैं। आंकड़ों के हिसाब से Seltos थोड़ा ज्यादा पावरफुल है, जबकि Sierra इंजन ऑप्शन और सेटअप के कारण ज्यादा मॉडर्न महसूस होती है।

 

फीचर्स में कौन आगे


फीचर्स के मामले में Tata Sierra काफी आगे निकलती दिखती है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, फ्लश डोर हैंडल, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, HypAR HUD, 5G कनेक्टिविटी, पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स, रियर सनशेड, पावर्ड टेलगेट और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ जैसी हाई-टेक सुविधाएं हैं। Kia Seltos में LED लाइट्स, 18 इंच अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, Bose साउंड सिस्टम और ड्यूल-जोन AC जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि Seltos प्रैक्टिकल है लेकिन Sierra के फ्यूचरिस्टिक फीचर्स इसे नई जनरेशन की SUV बना देते हैं।

 

सेफ्टी – कौन ज्यादा मजबूत


दोनों SUVs सेफ्टी में दमदार हैं। Tata Sierra में 6 एयरबैग, लेवल 2 ADAS, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, TPMS और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं। Kia Seltos में भी 6 एयरबैग, ADAS, ESC, VSM, पार्किंग सेंसर और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर हैं। मगर लेवल 2 ADAS और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक की वजह से Sierra यहां थोड़ी बढ़त लेती है।

 

कौन ज्यादा किफायती


Tata Sierra की शुरुआती कीमत 11.49 लाख है। इसके बाकी वैरिएंट की कीमतें अभी सामने नहीं आई हैं। Kia Seltos 10.79 लाख से शुरू होती है और टॉप मॉडल 19.81 लाख तक जाता है। शुरुआती कीमत में Seltos सस्ती है। लेकिन Sierra फीचर्स और टेक्नोलॉजी में ज्यादा प्रीमियम फील देती है।

 

अगर आप मॉडर्न टेक्नोलॉजी, हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन चाहते हैं तो Tata Sierra सही विकल्प है। वहीं कम कीमत, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकल फीचर्स चाहते हैं तो Kia Seltos बेहतर चॉइस बनेगी।