देश में बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच लोग अब हाइब्रिड SUVs को बेहतर विकल्प मान रहे हैं। ये गाड़ियाँ कम ईंधन खर्च करती हैं, ज़्यादा माइलेज देती हैं और पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित मानी जाती हैं। अगले कुछ महीनों में भारत में तीन बड़ी हाइब्रिड SUVs लॉन्च होने वाली हैं- Maruti Suzuki Fronx Hybrid, Kia Seltos Hybrid और Maruti Grand Vitara 7-Seater Hybrid। इन गाड़ियों में एडवांस फीचर्स, दमदार माइलेज और किफायती रनिंग कॉस्ट का वादा किया जा रहा है। आइए इनको एक-एक कर समझते हैं।
Maruti Fronx Hybrid
फ्रॉन्क्स हाइब्रिड इस लिस्ट की सबसे बजट-फ्रेंडली SUV होगी। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹8.5 लाख के आसपास रहने की उम्मीद है। कंपनी पहली बार अपना स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम HEV इसमें देने वाली है।
SUV में 1.2-लीटर Z12E 3-सिलेंडर इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 1.5-2 kWh बैटरी दी जाएगी, जो मिलकर करीब 80–90 bhp की पावर बनाएंगे। यह एक सीरीज़ हाइब्रिड सेटअप होगा यानि पेट्रोल इंजन बैटरी को चार्ज करेगा और इलेक्ट्रिक मोटर पहियों को चलाएगी।
इसका माइलेज लगभग 35 kmpl तक जा सकता है। फीचर्स में नया ग्रिल, LED लाइट्स, 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस कारप्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Level-1 ADAS शामिल होंगे।
Kia Seltos Hybrid
किआ अपनी पहली हाइब्रिड SUV 2026 में पेश करेगी। सेल्टोस हाइब्रिड में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन होगा, जो कुल 140 bhp पावर और 250 Nm टॉर्क देगा।
SUV में e-CVT गियरबॉक्स मिलेगा और माइलेज 25-28 kmpl तक रहने की संभावना है।
फीचर्स में बड़ा 10.25-इंच डुअल डिस्प्ले, सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और Level-2 ADAS शामिल किया जाएगा। शुरुआती कीमत लगभग ₹15 लाख से शुरू हो सकती है।
Maruti Grand Vitara 7-Seater Hybrid
ग्रैंड विटारा का 7-सीटर हाइब्रिड वेरिएंट 2026 में बाज़ार में उतरेगा। इसमें 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन और 79 bhp इलेक्ट्रिक मोटर का सेटअप होगा, जो मिलकर लगभग 115 bhp पावर देगा।
SUV का माइलेज 25 kmpl+ रहने की उम्मीद है।
बड़ी फैमिलियों के लिए इसमें लंबा व्हीलबेस, थर्ड-रो सीटिंग, 9-इंच स्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹18.5 लाख हो सकती है।









