Car Prices Hike: नई साल की शुरुआत के साथ ही भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है। कई प्रमुख कंपनियों ने जनवरी 2026 से अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफे की पुष्टि की है। कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमत में बढ़ोतरी, लॉजिस्टिक्स खर्च और ऑपरेशन लागत में इजाफा इसके मुख्य कारण हैं। ये बदलाव मास मार्केट कारों, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और लग्जरी मॉडल्स सभी पर लागू होंगे।

 

मर्सिडीज-बेंज इंडिया

 

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अपनी पूरी रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार इनपुट कॉस्ट और मुद्रा विनिमय दबाव इस निर्णय के पीछे मुख्य कारण हैं। बढ़ोतरी एंट्री-लेवल सेडान, SUVs और हाई-परफॉर्मेंस मॉडल्स सभी को प्रभावित करेगी। अगर आप अभी खरीदने का सोच रहे हैं, तो साल के अंत तक बुकिंग कर सकते हैं।

 

निसान मोटर इंडिया

 

निसान मोटर इंडिया ने अपनी पूरी लाइनअप में लगभग 3% तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसमें Magnite जैसे लोकप्रिय मॉडल भी शामिल हैं। निर्माण और सप्लाई चेन की लागत में लगातार बढ़ोतरी इस कदम के मुख्य कारण बताए गए हैं।

 

होंडा कार्स इंडिया

 

होंडा इंडिया ने भी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की पुष्टि की है। कंपनी ने कहा कि इनपुट और संचालन लागत में इजाफा इसके पीछे मुख्य वजह है, हालांकि सटीक दर अभी नहीं बताई गई।

 

एमजी मोटर इंडिया

 

एमजी मोटर इंडिया कुछ चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 2% तक बढ़ोतरी करेगी, जिसमें Comet EV, Windsor EV और Hector रेंज शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि कच्चे माल और लॉजिस्टिक्स लागत उत्पादन खर्च पर असर डाल रही है।

 

BYD इंडिया

 

BYD इंडिया ने Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV की कीमत में बढ़ोतरी की पुष्टि की है। हालांकि पूरी लाइनअप में समान बढ़ोतरी नहीं की गई है। कंपनी के अनुसार बैटरी सोर्सिंग और इंपोर्ट लागत में इजाफा इसका मुख्य कारण है।